{"_id":"674d91a76588f6bf3a00fc06","slug":"ind-vs-aus-one-work-can-be-done-at-a-time-rohit-sharma-angry-at-fans-going-for-practice-watch-video-2024-12-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: 'एक समय में एक ही काम हो सकता है...', अभ्यास के लिए जा रहे रोहित फैंस पर हुए गुस्सा, देखें वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: 'एक समय में एक ही काम हो सकता है...', अभ्यास के लिए जा रहे रोहित फैंस पर हुए गुस्सा, देखें वीडियो
Mon, 02 Dec 2024 04:23 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 02 Dec 2024 04:23 PM IST
सार
रोहित एडिलेड टेस्ट में वापसी करते दिखेंगे। उनकी वापसी ने टीम मैनेजमेंट की चिंताएं बढ़ दी हैं। टीम मैनेजमेंट के लिए सबसे बड़ी चिंता रोहित और शुभमन गिल के बैटिंग पोजिशन को तय करना होगा।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : Twitter
विस्तार
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ गुलाबी गेंद के अभ्यास मैच से पहले कैनबरा के मनुका ओवल के बाहर प्रशंसकों ने घेर लिया। प्रशंसकों ने ऑटोग्राफ और सेल्फी के लिए उन्हें पुकारा और भारतीय कप्तान ने उन्हें निराश नहीं किया। हालांकि, रोहित उस समय थोड़े चिढ़ गए जब एक प्रशंसक ने उन्हें ऑटोग्राफ पर हस्ताक्षर करते समय कैमरे की ओर देखने के लिए कहा। रोहित ने प्रशंसक को अपने मौके का इंतजार करने के लिए कहा क्योंकि वह ऑटोग्राफ देते समय तस्वीरें क्लिक नहीं करा सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
जैसे ही फैन ने रोहित से फोटो के लिए कहा, कप्तान ने जवाब दिया, 'एक समय पर एक ही काम हो सकता है। या तो मैं ऑटोग्राफ दूंगा या फिर सेल्फी खिंचवाऊंगा।' ये सुनकर वहां मौजूद फैंस हंसने लगे। रोहित एडिलेड टेस्ट में वापसी करते दिखेंगे। उनकी वापसी ने टीम मैनेजमेंट की चिंताएं बढ़ दी हैं। टीम मैनेजमेंट के लिए सबसे बड़ी चिंता रोहित और शुभमन गिल के बैटिंग पोजिशन को तय करना होगा। पर्थ टेस्ट में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने टीम को शानदार ओपनिंग दी थी। ऐसे में रोहित की वापसी पर राहुल को जगह खाली पड़नी सकती है। वहीं, शुभमन की वापसी से देवदत्त पडिक्कल को बेंच पर बैठना पड़ेगा। राहुल वापस से पांच या छह पर बैटिंग करते दिखेंगे।
Rohit to fan's : "ak time par ak hi kaam ho Sakta hai."😂👌🏻
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) November 30, 2024
Captain Rohit Sharma giving autograph to fan's at Manuka oval Canberra.🙌🇮🇳 pic.twitter.com/kkCMb6LHQt
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बीच हर्षित राणा ने 44 रन देकर चार विकेट चटकाए जिससे भारत ने रविवार को मनुका ओवल मैदान पर गुलाबी गेंद से खेले गए अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एकादश को 43.2 ओवर में 240 रन पर आउट कर दिया।गुलाबी गेंद से अभ्यास मैच का पहला दिन बारिश के कारण धुल जाने के बाद भारत ने 50 ओवर के कड़े मुकाबले में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। युवा बल्लेबाज सैम कोंस्टास ने 90 गेंद में शतक जड़ा, जिससे ऑस्ट्रेलिया के फॉर्म से बाहर चल रहे बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन के साथ-साथ नए सलामी बल्लेबाज नाथन मैकस्वीनी पर अधिक दबाव पड़ा। मैकस्वीनी ने पर्थ में डेब्यू मैच में कुछ खास नहीं किया।