फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs aus: msk prasad speaks on cheteshwar pujara not got selected in indian team for australia tour

IND vs AUS: 'भारत को खलेगी चेतेश्वर पुजारा की कमी', ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले आया पूर्व मुख्य चयनकर्ता का बयान

Sun, 27 Oct 2024 07:19 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 27 Oct 2024 07:19 PM IST
सार

पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने पुजारा को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि पुजारा रणजी ट्रॉफी में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे थे। अगर उन्हें ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए मौका मिलता तो वह टीम के लिए उपयोगी साबित होते।

विज्ञापन
ind vs aus: msk prasad speaks on cheteshwar pujara not got selected in indian team for australia tour
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : County Cricket/Sussex

विस्तार

भारतीय टीम अगले महीने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में इस दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान किया था। इसमें चेतेश्वर पुजारा को शामिल नहीं किया गया। अब भारतीय टीम के पूर्व मुख्य चयनकर्ता ने बोर्ड के इस फैसले पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि भारत को अनुभवी बल्लेबाज की कमी खलेगी।
विज्ञापन

रणजी में जड़ा दोहरा शतक
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुने गए स्क्वॉड में बीसीसीआई ने रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल के अलावा किसी अन्य अनुभवी बल्लेबाज को शामिल नहीं किया है। अब पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने पुजारा को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि पुजारा रणजी ट्रॉफी में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे थे। अगर उन्हें ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए मौका मिलता तो वह टीम के लिए उपयोगी साबित होते। बता दें कि, पुजारा ने हाल ही में छत्तीसगढ़ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में अपना नौवां दोहरा शतक बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिग्गज का बयान
प्रसाद ने कहा- पुजारा ने रणजी ट्रॉफी में दोहरा शतक लगाया है। वह अनुभवी हैं, जिसकी भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में जरूरत है। मुझे लगता है कि अगर उन्हें नीतीश रेड्डी को चुनना ही था तो आप कम से कम एक इंडिया ए मैच का इंतजार कर सकते थे और उसके बाद आगे बढ़ सकते थे। मालूम हो कि, पुजारा 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली सीरीज जीत के दौरान भारत के लिए शीर्ष प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने  सात पारियों में 74.42 की औसत से तीन शतक और एक अर्धशतक के साथ 521 रन बनाए थे। वह इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पुजारा का रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया में पुजारा का रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने 11 मैचों में 47.28 के औसत से 993 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 2020-21 सीरीज के मशहूर चौथे टेस्ट के आखिरी दिन गाबा में 56 रन (211) की मजबूत पारी खेली थी। इसके नतीजतन भारत 329 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गाबा का घमंड तोड़ने में कामयाब रहा था। 

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) , आर अश्विन, आर जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर।

रिजर्व: मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, खलील अहमद।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed