फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS: More than 6000 Indian fans had reached Australia for Border Gavaskar Trophy, CA gave information

IND vs AUS: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे 6000 से ज्यादा भारतीय फैंस, सीए ने दी जानकारी

Fri, 14 Feb 2025 09:40 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 14 Feb 2025 09:40 AM IST
सार

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 8,37,879 लोगों ने सीरीज देखी और इसके पांच प्रतिशत से अधिक टिकट विदेश में बिके हैं। विदेशियों में भारतीय प्रशंसकों ने सर्वाधिक टिकट खरीदे।

विज्ञापन
IND vs AUS: More than 6000 Indian fans had reached Australia for Border Gavaskar Trophy, CA gave information
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न टेस्ट - फोटो : Twitter

विस्तार

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024/25 के दौरान 6000 से अधिक भारतीय प्रशंसक ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे। ऑस्ट्रेलिया ने यह सीरीज 3-1 से जीतकर एक दशक बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन


सीए ने एक बयान में कहा, 'छह हजार से अधिक टिकट भारत से खरीदे गए। इसके अलावा कइयों ने अपने दोस्तों या परिवार के मार्फत टिकट खरीदे।' विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता में से एक इस श्रृंखला के लिये भारत में रहने वाले लोगों में टिकटों की बिक्री में 2018/19 की तुलना में छह गुना इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 8,37,879 लोगों ने सीरीज देखी और इसके पांच प्रतिशत से अधिक टिकट विदेश में बिके हैं। विदेशियों में भारतीय प्रशंसकों ने सर्वाधिक टिकट खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज गंवाने के साथ-साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की दौड़ से भी बाहर हो गई थी। ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंच चुका है और दक्षिण अफ्रीका की टीम भी क्वालिफाई कर चुकी है। डब्ल्यूटीसी का खिताबी मुकाबला जून में लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा।


BGT 2024-25 का हाल
पर्थ में भारत ने 295 रन की जीत के साथ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 की शुरुआत की थी। हालांकि, इसके बाद से टीम का प्रदर्शन गिरा। एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट में टीम इंडिया को 10 विकेट से शिकस्त मिली। वहीं, ब्रिस्बेन टेस्ट ड्रॉ रहा। यह मैच बारिश से बाधित रहा था। मेलबर्न में चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 184 रन से जीत हासिल की थी। सिडनी टेस्ट छह विकेट से जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने 10 साल बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 3-1 से अपने नाम की। जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे। उन्होंने इस सीरीज में सबसे ज्यादा 32 विकेट लिए। भारत ने पिछली बार यह सीरीज 2014-15 में गंवाई थी। तब ऑस्ट्रेलिया ने अपने घर में 2-0 से जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed