फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS Match Preview as team India has chance to clean sweep australia in ODI Series for the first time

IND vs AUS: पहली बार वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया का सूपड़ा साफ कर सकता है भारत, आज टीम में रोहित-कोहली की वापसी

Wed, 27 Sep 2023 08:45 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 27 Sep 2023 08:45 AM IST
सार

India vs Australia Preview: तीसरे वनडे में जीत हासिल कर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया का सूपड़ा साफ करना चाहेगी। इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों की वापसी टीम को मजबूती प्रदान करेगी।

विज्ञापन
IND vs AUS Match Preview as team India has chance to clean sweep australia in ODI Series for the first time
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में पहली बार सफाया (क्लीन स्वीप) करने का मौका है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। दोनों में से कोई भी टीम अपनी धरती पर या दूसरे की मेजबानी में एक-दूसरे का सफाया नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

भारतीय टीम शुरुआती दो मैच जीतकर सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है। यह टीम इंडिया का आगामी वनडे विश्वकप से पहले इस प्रारूप में अंतिम मैच है। इसके बाद वनडे टीम विश्वकप का अभ्यास मैच खेलेगी। वहीं, तीसरे वनडे के बाद दोनों टीमों के बीच टी-20 सीरीज शुरू होगी। हालांकि अगर भारतीय टीम यह मैच जीत लेती है तो यह उसकी वनडे में लगातार चौथी जीत भी होगी।
विज्ञापन


साथ ही दोनों टीमें विश्वकप में अपने अभियान का आगाज आठ अक्तूबर को चेन्नई में एक-दूसरे के खिलाफ ही करेंगी। दोनों टीमों ने पहले दो मैचों में टीम में काफी बदलाव किए। इंदौर में गिल और श्रेयस अय्यर ने शतक लगाए थे तो केएल राहुल और सूर्यकुमार ने अर्धशतक जड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिंस और स्टार्क के खेलने की उम्मीद
ऑस्ट्रेलियाई टीम इस तरह से नहीं हारती है। उसे आत्ममंथन करके वनडे क्रिकेट में लगातार पांच हार के इस सिलसिले को तोड़ना होगा। कुछ महीने पहले ही मिचेल स्टार्क की शानदार गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 2-1 से हराया था। नियमित कप्तान पैट कमिंस, ग्लेन मैक्सवेल और स्टार्क के इस मैच में खेलने की उम्मीद है। बल्लेबाजी में ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशाने से भी अच्छी पारियों की उम्मीद होगी। ऑस्ट्रेलिया पर लगातार पांच हार के क्रम को तोड़ने का भी दबाव रहेगा। पिछली बार 2020 में ऑस्ट्रेलिया को लगातार पांच वनडे मैचों में शिकस्त मिली थी। ऑस्ट्रेलिया पिछली बार पांच से ज्यादा वनडे मैच लगातार 2018 में हारा था। तब उसे लगातार सात वनडे में हार मिली थी। 

गिल को आराम, पांड्या-शमी और ठाकुर घर लौटे
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि पांच खिलाड़ी तीसरे वनडे में चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि शुभमन गिल को बीमारी के चलते आराम दिया गया है। कई खिलाड़ियों की व्यक्तिगत समस्याएं हैं। केवल 13 खिलाड़ियों में से अंतिम एकादश का चयन किया जाएगा। अक्षर पटेल एनसीए में चोट से उबर रहे हैं जो उन्हें एशिया कप के दौरान लगी थी। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर और हार्दिक पांड्या अपने-अपने घर लौट गए हैं। हार्दिक को इस मैच में लौटना था, लेकिन उन्हें वापस घर भेज दिया गया है। अक्षर भी इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। रोहित, कोहली और कुलदीप पहले दो वनडे में नहीं खेले थे। वे तीसरे वनडे के लिए उपलब्ध हैं। रोहित ने कहा कि इस समय उनका घर जाना ठीक था। हम चाहते हैं कि विश्वकप से पहले टीम का हर खिलाड़ी तरोताजा रहे।


अश्विन को लेकर रोहित ने कहा कि अश्विन ने पहले दो वनडे मैचों में जो लय दिखाई है, उससे उन्हें किसी भी स्थिति में विश्वकप के लिए रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर आश्वासन मिला है। उन्हें खेलने का अच्छा अनुभव है और दबाव की स्थिति से अच्छे से निपटते हैं। अश्विन ने लंबे समय बाद वनडे में वापसी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed