{"_id":"677bdb3e888ddf4e8f0bd26a","slug":"ind-vs-aus-kerry-okeeffe-speaks-on-rohit-sharmas-form-said-our-strategy-gets-success-know-details-2025-01-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: 'रोहित को मानसिक रूप से तोड़ने की रणनीति कारगर रही', पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने खोला बड़ा राज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: 'रोहित को मानसिक रूप से तोड़ने की रणनीति कारगर रही', पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने खोला बड़ा राज
Mon, 06 Jan 2025 07:01 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 06 Jan 2025 07:01 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर कैरी ओकीफे का मानना है कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान रोहित शर्मा को मानसिक तौर पर तोड़ने की आस्ट्रेलिया की पारंपरिक रणनीति कारगर साबित हुई।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में हार मिली। मेजबानों ने टीम इंडिया को 1-3 से हराकर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस सीरीज में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला खामोश रहा। तीन मैचों की पांच पारियों में वह सिर्फ 31 रन बना सके, जिसके बाद उन्हें निर्णायक और अंतिम टेस्ट से बाहर होना पड़ा। अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर कैरी ओकीफे ने हिटमैन को लेकर बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन
आखिरी टेस्ट से बाहर हुए रोहित
इस सीरीज का अंतिम मुकाबला सिडनी में खेला गया था। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने खुद को ड्रॉप करने का फैसला लिया। उनकी जगह जसप्रीत बुमराह ने टीम का नेतृत्व किया था। हालांकि, दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के दौरान वह कमर में दर्द के कारण मैदान से बाहर चले गए थे। उनकी जगह विराट कोहली ने टीम का नेतृत्व किया। ऑस्ट्रेलिया ने यह मुकाबला छह विकेट से जीता था।

संन्यास की अफवाहों पर क्या बोले रोहित?
रोहित शर्मा के टीम से ड्रॉप होने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वह टेस्ट क्रिकेट से किसी भी वक्त संन्यास ले सकते हैं। हालांकि, उन्होंने खुद सामने आकर इन अफवाहों पर पूर्णविराम लगाया और साफ किया कि वे कहीं नहीं जा रहे। रोहित ने कहा- यह संन्यास का फैसला नहीं है और न ही मैं पीछे हटने वाला हूं। सिडनी टेस्ट से मैं बाहर हुआ हूं क्योंकि मेरा बल्ला नहीं चल रहा है। कोई गारंटी नहीं है कि पांच महीने के बाद बल्ला नहीं चलेगा...कोई गारंटी नहीं है कि दो महीने के बाद बल्ला नहीं चलेगा।

'यह हमारी रणनीति थी'
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर कैरी ओकीफे का मानना है कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान रोहित शर्मा को मानसिक तौर पर तोड़ने की आस्ट्रेलिया की पारंपरिक रणनीति कारगर साबित हुई। ओकीफे ने फॉक्स स्पोटर्स से कहा, वे जसप्रीत बुमराह को नहीं तोड़ सके। वह बहुत अच्छा खेल रहा था। इसके बाद उन्होंने रोहित शर्मा को निशाना बनाया और इस कदर तोड़ा कि वह फाइनल टेस्ट से खुद बाहर हो गए।

ओकीफे ने माना कि उनकी टीम की यह पुरानी रणनीति रही है। उन्होंने आगे कहा- यह उनकी पुरानी रणनीति रही है । अगर वह विरोधी कप्तान को तोड़ देते हैं तो इससे उन्हें ताकत मिलती है। इस दौरान ओकीफे ने बताया कि 2021-22 में खेली गई सीरीज में उनकी टीम अजिंक्य रहाणे को नहीं तोड़ पाई थी।
उन्होंने कहा, पिछली बार अजिंक्य रहाणे पर उनका असर नहीं हुआ और भारत ने वह सीरीज जीती। लेकिन इस बार रोहित शर्मा को परेशान किया और सीरीज जीती। इसी तरह पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद को मानसिक तौर पर तोड़ा और 3-0 से जीते। क्रेग ब्रेथवेट को निशाना बनाया और वेस्टइंडीज के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला। न्यूजीलैंड के खिलाफ टिम साउदी को घेरा और 2-0 से जीते।