फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND VS AUS Kapil Dev again raised questions on Rohit Sharma fitness said its a shame for the captain

Kapil Dev-Rohit Sharma: रोहित शर्मा की फिटनेस पर कपिल देव ने फिर उठाए सवाल, बोले- कप्तान के लिए यह शर्म की बात

Thu, 23 Feb 2023 05:43 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 23 Feb 2023 05:43 PM IST
सार

1983 वनडे विश्व कप विजेता कप्तान ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट से पहले भारतीय टीम की फिटनेस को लेकर चर्चा में यह बात कही। उन्होंने कहा कि यह शर्म की बात है कि भारतीय कप्तान फिट नहीं नजर आते।

विज्ञापन
IND VS AUS Kapil Dev again raised questions on Rohit Sharma fitness said its a shame for the captain
रोहित शर्मा और कपिल देव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने रोहित के वजन को लेकर असंतोष जाहिर किया है। 1983 वनडे विश्व कप विजेता कप्तान ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट से पहले भारतीय टीम की फिटनेस को लेकर चर्चा में यह बात कही। उन्होंने कहा कि यह शर्म की बात है कि भारतीय कप्तान फिट नहीं नजर आते।
विज्ञापन

कपिल देव ने एक इंटरव्यू में कहा, ''फिट होना काफी महत्वपूर्ण है। एक कप्तान के लिए और भी जरूरी है। यदि आप फिट नहीं हैं तो यह शर्म की बात है। रोहित को इसके लिए थोड़ी मेहनत करने की जरूरत है। वह एक महान बल्लेबाज हैं, लेकिन जब आप उनकी फिटनेस की बात करते हैं तो वह थोड़ा मोटा दिखते हैं। कम से कम टीवी पर तो दिखते ही हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित को फिट होने की जरूरत: कपिल देव
पूर्व भारतीय कप्तान ने आगे कहा, "यह सत्य है कि जब आप किसी को टीवी पर देखते हैं और फिर वास्तविक जीवन में देखते हैं तो वह काफी अलग होता है। मैं जो देख रहा हूं उसके मुताबिक, रोहित एक महान खिलाड़ी और एक महान कप्तान हैं, लेकिन उन्हें फिट होने की जरूरत है।" कपिल देव ने रोहित की फिटनेस की तुलना भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली से की।
विज्ञापन

IND VS AUS Kapil Dev again raised questions on Rohit Sharma fitness said its a shame for the captain
विराट कोहली - फोटो : BCCI
विराट से की रोहित की तुलना
कपिल देव ने कहा कि रोहित को अपने साथी खिलाड़ी से प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा, "विराट को देखो, जब भी आप उन्हें देखते हैं, तो आप कहते हैं- ये होती है फिटनेस।'' रोहित शर्मा की फिटनेस के बारे में कुछ समय से आलोचना हो रही है। वह हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण कई सीरीज में नहीं खेल पाए हैं।

रोहित ने पहले टेस्ट में लगाया था शतक
रोहित शर्मा ने कभी भी फिटनेस के मुद्दे पर विस्तार से बात नहीं की है। वह टीम और अपने खेल पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। भारतीय कप्तान ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच में शानदार शतक लगाया था। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में एक मार्च से खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed