फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS: 'Jasprit Bumrah showed what Test cricket is...', Australia Simon Katich slammed Sam Konstas

IND vs AUS: 'बुमराह ने दिखाया कि टेस्ट क्रिकेट क्या होता है...', इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कोंस्टास को लताड़ा

Mon, 30 Dec 2024 02:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 30 Dec 2024 02:13 PM IST
सार

कैटिच ने कहा, 'कोंस्टास ने बुमराह का डटकर सामना किया, लेकिन दूसरी पारी में उन्हें समझ में आया कि टेस्ट क्रिकेट इतना आसान नहीं है।'

विज्ञापन
IND vs AUS: 'Jasprit Bumrah showed what Test cricket is...', Australia Simon Katich slammed Sam Konstas
बुमराह ने कोंस्टास से लिया बदला - फोटो : BCCI/Twitter

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज साइमन कैटिच का मानना है कि युवा सैम कोंस्टास धीरे धीरे समझेंगे कि टेस्ट क्रिकेट की खूबसूरती और जुनून क्या होता है जो जसप्रीत बुमराह ने बॉक्सिंग डे टेस्ट में दूसरी पारी में उन्हें दिखाया। ऑस्ट्रेलिया के लिए 2001 से 2010 के बीच 56 टेस्ट खेल चुके कैटिच ने कहा कि कोंस्टास को अपनी स्वाभाविक बल्लेबाजी शैली बरकरार रखनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'यह कठिन है और जब आप 19 वर्ष की उम्र में डेब्यू करते हैं तो हाइप होना लाजमी है क्योंकि इस उम्र में बिरले ही खेल पाते हैं।' कोंस्टास ने पहली पारी में 65 गेंद में 60 रन बनाए थे और बुमराह की धुनाई की थी, लेकिन दूसरी पारी में बुमराह ने उन्हें आठ रन पर क्लीन बोल्ड किया। कैटिच ने कहा, 'एमसीजी पर पहली पारी में कोंस्टास ने जबर्दस्त साहस दिखाया। चूंकि हालात कठिन थे और उनका सामना इस सीरीज के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'कोंस्टास ने बुमराह का डटकर सामना किया, लेकिन दूसरी पारी में उन्हें समझ में आया कि टेस्ट क्रिकेट इतना आसान नहीं है। हालात बदलते हैं और उन्हें बुमराह का सामना करना था। वह सिर्फ 19 साल के हैं, लिहाजा यह अपेक्षा नहीं की जा सकती कि वह फिनिशर का काम करें। उन्हें बहुत कुछ सीखना है, लेकिन उनमें क्षमता और प्रतिभा है।'
विज्ञापन

क्या उन्हें कोंस्टास में डेविड वॉर्नर की झलक मिलती है, यह पूछने पर कैटिच ने कहा कि सिर्फ तेवर और रणनीति में समानता है। उन्होंने कहा, 'तेवर और रणनीति के बारे में कह सकते हैं, लेकिन शैली के लिहाज से वह बिल्कुल अलग खिलाड़ी है। उन्हें अपना स्वाभाविक खेल ही दिखाना चाहिए।' कैटिच ने यह भी कहा कि अगर मिचेल मार्श गेंद और बल्ले दोनों से योगदान नहीं दे पा रहे हैं तो ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं को दूसरे विकल्प पर विचार करना चाहिए।

उन्होंने कहा, 'इसमें कोई शक नहीं कि मार्श पर दबाव है क्योंकि वह ज्यादा गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं। जोश हेजलवुड के चोटिल होने के बाद भी उन्होंने दो ही ओवर डाले जब पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क ने ज्यादा गेंदबाजी की। वह एमसीजी पर बल्लेबाजी में भी नाकाम रहे, लिहाजा चयनकर्ताओं को इस टेस्ट के बाद फैसला लेना चाहिए।'

भारत के खिलाफ काफी क्रिकेट खेल चुके कैटिच ने यह भी कहा कि पिछले दो दशक में ऑस्ट्रेलिया का दौरान करने वाले जसप्रीत बुमराह सर्वश्रेष्ठ विदेशी गेंदबाजों में से है। उन्होंने कहा, 'उनके आंकड़े इसके गवाह हैं। मैंने पिछले 20 साल में जितने गेंदबाज देखें हैं या जितने के खिलाफ खेला हूं, वह सर्वश्रेष्ठ में से हैं। उनके पास नियंत्रण है, यॉर्कर, बाउंसर, सटीक लाइन और लेंथ है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed