फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS: Is David Warner looking to return from retirement? player made a big statement before BGT, know

IND vs AUS: संन्यास से वापसी कर सकते हैं डेविड वॉर्नर? BGT से पहले आया दिग्गज का बयान, जानें क्या कहा

Tue, 22 Oct 2024 05:53 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 22 Oct 2024 05:53 PM IST
सार

अब सभी की नजरें चयन समिति पर टिकी होंगी। मालूम हो कि, ऑस्ट्रेलिया को एक भरोसेमंद सलामी बल्लेबाज की तलाश है। इनमें 19 वर्षीय सैम कोंस्टास और अनुभवी मार्कस हैरिस का नाम सामने आ रहा है। 

विज्ञापन
IND vs AUS: Is David Warner looking to return from retirement? player made a big statement before BGT, know
डेविड वॉर्नर - फोटो : David Warner-Facebook

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आगामी सीरीज से पहले टीम में वापसी की बात कही है। बता दें कि, दिग्गज खिलाड़ी ने इसी साल जनवरी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। हालांकि, अब उनका मन बहक रहा है। वह संन्यास से वापसी की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

वापसी की तैयारी में वॉर्नर
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 22 नवंबर से शुरू होगी। इसे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के नाम से भी जाना जाता है। आगामी सीरीज से पहले 38 वर्षीय वॉर्नर ने कहा है कि अगर उन्हें खेलने का मौका मिलेगा तो वह जरा भी देर नहीं लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिग्गज का बयान
वॉर्नर ने कोड स्पोर्ट्स से कहा, मैं हमेशा उपलब्ध हूं, बस फोन आने की देरी है। मैं हमेशा गंभीर रहता हूं। ईमानदारी से कहूं तो फरवरी में अपने आखिरी टेस्ट मैच के बाद से खिलाड़ियों ने बस एक रेड बॉल मैच (शील्ड का पहला राउंड) खेला है। इसलिए मेरी तैयारी लगभग वैसी ही है। अगर उन्हें इस सीरीज (भारत के खिलाफ) के लिए वाकई मेरी जरूरत है तो मैं अगला शील्ड गेम खेलने के लिए भी तैयार हूं। मैंने सही कारणों से संन्यास लिया था और मैं गेम फिनिश करना चाहता था। लेकिन अगर उन्हें किसी की सख्त जरूरत है तो मैं तैयार हूं। मैं इससे पीछे नहीं हटूंगा।
विज्ञापन

स्मिथ नहीं करेंगे ओपनिंग
डेविड वॉर्नर का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ता और टीम प्रबंधन उस्मान ख्वाजा के लिए ओपनिंग जोड़ीदार की तलाश कर रहे हैं। अक्तूबर की शुरुआत में चयन समिति के प्रमुख जॉर्ज बेली ने पुष्टि की थी कि स्टीव स्मिथ ओपनिंग नहीं करेंगे और अपने नंबर चार स्थान पर लौटेंगे। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में ओपनर की जगह खाली हो गई है।

इन बल्लेबाजों पर दांव लगा सकता है ऑस्ट्रेलिया
वॉर्नर के संन्यास से वापसी के बयान ने ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ताओं को कहीं न कहीं राहत भरी सांस लेने का मौका दे दिया है। अब सभी की नजरें चयन समिति पर टिकी होंगी। मालूम हो कि, ऑस्ट्रेलिया को एक भरोसेमंद सलामी बल्लेबाज की तलाश है। इनमें 19 वर्षीय सैम कोंस्टास और अनुभवी मार्कस हैरिस का नाम सामने आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed