फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS India ODI record in Indore most runs most wickets stats India vs Australia Holkar Cricket Stadium

IND vs AUS: इंदौर में अजेय भारत, 17 साल में एक भी वनडे नहीं हारा; ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा रहा प्रदर्शन

Sat, 23 Sep 2023 10:49 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 23 Sep 2023 10:49 PM IST
सार

केएल राहुल अपनी कप्तानी में टीम को सीरीज जिताने उतरेंगे। तीसरा वनडे राजकोट में खेला जाना है। उस मैच में नियमित कप्तान रोहित शर्मा की वापसी हो जाएगी। पांच अक्तूबर से होने वाले विश्व कप से पहले भारत इस सीरीज के जरिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है।

विज्ञापन
IND vs AUS India ODI record in Indore most runs most wickets stats India vs Australia Holkar Cricket Stadium
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार (24 सितंबर) को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने मोहाली में खेले गए पहले वनडे में पांच विकेट से जीत हासिल की थी। उसकी नजर इंदौर में अब दूसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करने पर होगी। इस साल भारत यहां दूसरी बार कोई वनडे खेलेगा। जनवरी में उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ 90 रन से जीत हासिल की थी।
विज्ञापन


भारत ने 2006 में पहली बार इंदौर में वनडे खेला था। तब उसने इंग्लैंड को सात विकेट से हराया था। उसके बाद से अब तक टीम इंडिया यहां छह वनडे खेली है। इस दौरान सभी मैच जीतने में सफल हुई है। जहां तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले की बात है तो दोनों टीमें यहां एक बार आमने-सामने हो चुकी है। 2017 में टीम इंडिया ने उसे पांच विकेट से हराया था।
विज्ञापन

IND vs AUS India ODI record in Indore most runs most wickets stats India vs Australia Holkar Cricket Stadium
शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
इंदौर में किसने बनाए सबसे ज्यादा रन
इंदौर में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग हैं। उनके नाम पर दो वनडे में 220 रन हैं। वहीं, रोहित शर्मा ने पांच वनडे में 205 रन बनाए हैं। मौजूदा टीम में शामिल खिलाड़ियों की बात करें तो शुभमन गिल के एक मैच में 112 रन हैं।

इंदौर में किसके नाम सर्वाधिक विकेट
भारत के लिए इस मैदान पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज एस श्रीसंत हैं। उनके नाम एक मैच में छह विकेट है। दूसरे पायदान पर कुलदीप यादव हैं। कुलदीप ने यहां दो मैच खेले हैं और पांच विकेट झटके हैं। मौजूदा टीम में शामिल खिलाड़ियों में रवींद्र जडेजा सबसे आगे हैं। उनके एक मैच में तीन विकेट हैं।

IND vs AUS India ODI record in Indore most runs most wickets stats India vs Australia Holkar Cricket Stadium
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में क्या हुआ था?
भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम इंदौर में एक बार आमने-सामने हो चुकी है। तब स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के और विराट कोहली भारत के कप्तान थे। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी। उसने 50 ओवर में छह विकेट पर 293 रन बनाए थे। एरॉन फिंच ने 124, स्टीव स्मिथ ने 63 और डेविड वॉर्नर ने 42 रन बनाए थे। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए थे। टीम इंडिया ने 47.5 ओवर में पांच विकेट पर 294 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया था। हार्दिक पांड्या ने 78, रोहित शर्मा ने 71 और अजिंक्य रहाणे ने 70 रन बनाए थे। मनीष पांडे ने नाबाद 36 और विराट कोहली ने 28 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए थे।

राजकोट में होगी रोहित शर्मा की वापसी
केएल राहुल अपनी कप्तानी में टीम को सीरीज जिताने उतरेंगे। तीसरा वनडे राजकोट में खेला जाना है। उस मैच में नियमित कप्तान रोहित शर्मा की वापसी हो जाएगी। पांच अक्तूबर से होने वाले विश्व कप से पहले भारत इस सीरीज के जरिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है। वह बेंच पर बैठे सभी खिलाड़ियों को मौका दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed