फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS India and Australia 3rd ODI will in Chennai know 10 interesting facts about ma chidambaram stadium

IND vs AUS: चेन्नई में होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे, जानें इस मैदान से जुड़े 10 रोचक आंकड़े

Mon, 20 Mar 2023 04:25 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: रोहित राज Updated Mon, 20 Mar 2023 04:25 PM IST
सार

भारत सीरीज का पहला वनडे मुंबई में पांच विकेट से जीता था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने विशाखापट्टनम में वापसी करते हुए 10 विकेट से मुकाबले को अपने नाम कर लिया था। अब तीसरा मैच एक तरह से फाइनल होगा।

विज्ञापन
IND vs AUS India and Australia 3rd ODI will in Chennai know 10 interesting facts about ma chidambaram stadium
एमए चिदंबरम स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा। दोनों टीमें बुधवार (22 मार्च) को एमए चिदंबरम स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। भारत सीरीज का पहला वनडे मुंबई में पांच विकेट से जीता था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने विशाखापट्टनम में वापसी करते हुए 10 विकेट से मुकाबले को अपने नाम कर लिया था। अब तीसरा मैच एक तरह से फाइनल होगा। इस मैच को जीतने वाली टीम सीरीज को अपने नाम कर लेगी।
विज्ञापन


मैच से पहले हम आपको एमए चिदंबरम स्टेडियम से जुड़े 10 रोचक तथ्य बता रहे हैं...
  1. चेन्नई में पहली बार वनडे मैच 9 अक्तूबर 1987 को खेला गया था। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को एक रन से हराया था।
  2. इस मैदान पर पिछला वनडे 15 दिसंबर 2019 को भारत और वेस्टइंडीज के बीच आयोजित हुआ था, इसमें टीम इंडिया को आठ विकेट से हार मिली थी।
  3. चेन्नई में अब तक 22 वनडे खेले जा चुके हैं, इनमें भारतीय टीम 13 मैचों का हिस्सा रही है। भारत को इस दौरान सात में जीत और पांच में हार मिली। एक मुकाबला बेनतीजा रहा था। नौ मैचों में टीम इंडिया नहीं खेल है। इस दौरान अलग-अलग टीमों के मुकाबले हुए हैं।
  4. विज्ञापन
  5. चेन्नई में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 13 बार जीती है। वहीं, आठ बार रन चेज करने वाली टीम को सफलता मिली है।
  6. इस मैदान पर टॉस का काफी महत्व है। टॉस जीतने वाली टीमों में 15 मैच जीते हैं। वहीं, हारने वाली टीम को सिर्फ छह में जीत मिली है।
  7. इस मैदान पर सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड एसीसी एशियन इलेवन के नाम दर्ज है, उसने 2007 में अफ्रीका इलेवन के खिलाफ सात विकेट पर 337 रन बनाए थे।
  8. इस मैदान पर न्यूनतम स्कोर केन्या का है। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ 2011 में 69 रनों पर सिमट गई थी।
  9. इस मैदान पर व्यक्तिगत उच्चतम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के सईद अनवर के नाम दर्ज है। अनवर ने 1997 में भारत के खिलाफ 194 रन बनाए थे।
  10. एमए चिदंबरम स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर 231 रन रहता है।
  11. सबसे बड़े रन चेज का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम दर्ज है। उसने भारत के खिलाफ 2019 में दो विकेट पर 291 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed