{"_id":"5ff572681ee6e424186d5866","slug":"ind-vs-aus-head-to-head-in-sydney-know-stats-and-records-of-indian-cricket-team-in-scg","type":"story","status":"publish","title_hn":"AUSvIND: कल से सिडनी में तीसरा टेस्ट, जानें पुराना रिकॉर्ड, कौन किस पर भारी?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUSvIND: कल से सिडनी में तीसरा टेस्ट, जानें पुराना रिकॉर्ड, कौन किस पर भारी?
Wed, 06 Jan 2021 01:48 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 06 Jan 2021 01:48 PM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला अभी जारी है। दोनों ही टीमें एक-एक मुकाबले जीतकर इस वक्त बराबरी पर हैं। हालांकि गुरुवार यानी सात जनवरी से सिडनी में होने वाला मुकाबला दोनों पक्षों के लिए अहम होने वाला है क्योंकि जो भी टीम यहां पर जीत दर्ज करेगी उसे अगले मैच में मनोवैज्ञानिक लाभ मिलना तय है।
विज्ञापन
भारतीय टीम जहां रोहित शर्मा की वापसी से और मजबूत होगी तो वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम में भी स्टार सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर की वापसी देखने को मिल सकती है। उधर दोनों टीमों के बीच सिडनी में खेले गए मुकाबलों और वहां के आंकड़ों की बात करें तो यहां भारत का पलड़ा कमजोर नजर आता है। आइए एक नजर डालते हैं सिडनी मैदान में भारतीय टीम के प्रदर्शन पर।
विज्ञापन
भारत ने सिडनी में अब तक 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसे एक में जीत, पांच में हार मिली है जबकि छह मैच ड्रॉ रहे हैं। भारत ने आखिरी बार यहां 1978 में जीत दर्ज की थी। उसके बाद 43 साल से भारत इस मैदान पर कोई मैच नहीं जीत पाया है। उसने यहां एकमात्र जीत 1978 में पारी और दो रन से बिशन सिंह बेदी की कप्तानी में दर्ज की थी
विज्ञापन
बात करें इस मैदान पर भारतीय खिलाड़ी के प्रदर्शन की तो सचिन तेंदुलकर ने सर्वाधिक 785 रन बनाए हैं। उन्होंने यहां तीन शतक और दो अर्द्धशतक भी लगाए हैं। वहीं गेंदबाजी में दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने यहां तीन मैचों में सर्वाधिक 20 विकेट चटकाए हैं।