{"_id":"67457d48fb4d9ec3d10580ef","slug":"ind-vs-aus-gautam-gambhir-returns-home-due-to-family-emergency-will-join-the-team-in-adelaide-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: 'पारिवारिक आपात स्थिति' के कारण स्वदेश लौटे गौतम गंभीर, एडीलेड में टीम से जुड़ेंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: 'पारिवारिक आपात स्थिति' के कारण स्वदेश लौटे गौतम गंभीर, एडीलेड में टीम से जुड़ेंगे
Tue, 26 Nov 2024 01:18 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 26 Nov 2024 01:18 PM IST
सार
दो दिवसीय मैच दिन रात के दूसरे टेस्ट की तैयारी के लिए काफी अहम है। इसके लिए गुलाबी कूकाबूरा गेंद का इस्तेमाल होगा। प्रधानमंत्री एकादश की कप्तानी हरफनमौला जैक एडवडर्स करेंगे।
विज्ञापन
केएल राहुल और गौतम गंभीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर पारिवारिक आपात स्थिति के कारण स्वदेश अपने परिवार के पास लौट आए हैं और छह दिसंबर से एडीलेड में होने वाले गुलाबी गेंद के टेस्ट से पहले उनके टीम से जुड़ने की संभावना नहीं है। गंभीर कैनबरा में 30 नवंबर से होने वाले दो दिवसीय दिन रात के अभ्यास मैच में भी नहीं होंगे।
बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया, 'वह मंगलवार की सुबह भारत के लिये रवाना हो गए। यह एक निजी इमरजेंसी थी। वह एडीलेड में दूसरे टेस्ट से पूर्व लौट आएंगे।' भारतीय टीम 27 नवंबर को कैनबरा रवाना होगा जहां पूरी टीम आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीस द्वारा उनके सम्मान में दिये जाने वाले समारोह में भाग लेगी।
दो दिवसीय मैच दिन रात के दूसरे टेस्ट की तैयारी के लिए काफी अहम है। इसके लिए गुलाबी कूकाबूरा गेंद का इस्तेमाल होगा। प्रधानमंत्री एकादश की कप्तानी हरफनमौला जैक एडवडर्स करेंगे। टीम में कई युवा खिलाड़ियों के साथ स्कॉट बोलैंड और मैथ्यू रेनशॉ जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी हैं। मैच के नियम दोनों टीमें तय करेंगे और ऐसी उम्मीद है कि सभी को बल्लेबाजी और गेंदबाजी का मौका मिलेगा क्योकि इस मैच को आधिकारिक दर्जा हासिल नहीं है।
विज्ञापन
रोहित और गिल की हो सकती है वापसी
रोहित शर्मा और शुभमन गिल की दूसरे टेस्ट में वापसी हो सकती है। इससे टीम मैनेजमेंट की मुश्किलें बढ़ गई हैं। टीम इंडिया को मैच जीतने के बावजूद प्लेइंग-11 में बदलाव करना पड़ सकता है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले मैच के चौथे दिन रोहित शर्मा को भारतीय ड्रेसिंग रूम में गंभीर के साथ बैठे देखा गया था। रोहित को सोमवार को नेट्स पर पिंक बॉल से अभ्यास करते हुए देखा गया और वह एडिलेड में अहम मुकाबले से पहले अपने स्किल पर काम करते दिखे।
भारत ने पहला टेस्ट 295 रन से जीता
भारत ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 295 रन से हरा दिया है। पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 534 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में कंगारू टीम 238 रन पर सिमट गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 150 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 104 रन पर सिमट गई। भारत को पहली पारी के आधार पर 46 रन की बढ़त मिली थी। दूसरी पारी भारत ने छह विकेट पर 487 रन बनाकर घोषित कर दी थी और कुछ बढ़त 533 रन की हासिल की थी।