फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS Delhi Police funny post on Twitter after Virat Kohli 28th Test century

IND vs AUS: 'बुरा ना मानो कोहली है', विराट के 28वें टेस्ट शतक के बाद दिल्ली पुलिस ने किया मजेदार पोस्ट

Sun, 12 Mar 2023 09:27 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 12 Mar 2023 09:27 PM IST
सार

टेस्ट क्रिकेट में यह विराट कोहली का दूसरा सबसे धीमा शतक भी है। इस शतक के लिए उन्होंने 241 गेंदों का सामना किया। कोहली का सबसे धीमा शतक 2012 में नागपुर के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ आया था।

विज्ञापन
IND vs AUS Delhi Police funny post on Twitter after Virat Kohli 28th Test century
विराट कोहली - फोटो : BCCI

विस्तार

अहमदाबाद में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे टेस्ट मैच में दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली ने शतक लगाया। कोहली ने 1205 दिन के बाद टेस्ट में शतक लगाया। वह पिछली बार 23 नवंबर 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता में तीन अंकों तक पहुंचे थे। विराट के फैंस को इस दिन का लंबे समय से इंतजार था। उनके शतक के बाद दुनिया के कई पूर्व क्रिकेटर, एक्सपर्ट और फैंस ने ट्वीट किए। इसी बीच, दिल्ली पुलिस ने एक ऐसा ट्वीट किया जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के आधिकारिक ट्विटर ने भी एक मजेदार पोस्ट शेयर किया। इसमें लिखा था, ''डियर गुजरात पुलिस, हमारे दिल्ली के लड़के विराट कोहली को मेहमान टीम को चोट पहुंचाने के लिए कृपया बुक ना करें। AUS-SOME मैच।'' दिल्ली पुलिस ने ट्वीट के साथ कोहली की एक तस्वीर भी शेयर की, जिस पर लिखा था, ''बुरा ना मानो कोहली है।''
विज्ञापन




कोहली का टेस्ट में दूसरा धीमा शतक
टेस्ट क्रिकेट में यह विराट कोहली का दूसरा सबसे धीमा शतक भी है। इस शतक के लिए उन्होंने 241 गेंदों का सामना किया। कोहली का सबसे धीमा शतक 2012 में नागपुर के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ आया था। उस मैच में उन्होंने अपने शतक के लिए 289 गेंदों का सामना किया था।

मैच में क्या हुआ?
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। उस्मान ख्वाजा के 180 और कैमरून ग्रीन के 114 रन के चलते ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 480 रन बनाए। भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा छह विकेट लिए। इसके जवाब में भारत ने शुभमन गिल के 128, विराट कोहली के 186 और अक्षर पटेल के 79 रन के चलते भारत ने 571 रन का स्कोर खड़ा किया। नाथन लियोन और टॉड मर्फी ने तीन-तीन विकेट लिए। पहली पारी के आधार पर भारत को 91 रन की बढ़त मिली। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक बिना कोई विकेट गंवाए तीन रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed