{"_id":"67c6d53be70f2bab7301c673","slug":"ind-vs-aus-champions-trophy-semi-final-2025-travis-head-wicket-against-spinner-in-powerplay-strike-rate-stats-2025-03-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: वनडे में पावरप्ले के दौरान पहली बार स्पिनर के खिलाफ आउट हुए ट्रेविस हेड, शानदार है स्ट्राइक रेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: वनडे में पावरप्ले के दौरान पहली बार स्पिनर के खिलाफ आउट हुए ट्रेविस हेड, शानदार है स्ट्राइक रेट
Tue, 04 Mar 2025 03:59 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 04 Mar 2025 03:59 PM IST
सार
हेड की शानदार पारी की मदद से ही ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 50 के पार पहुंच गया था। हेड अपने चिर परिचित अंदाज में नजर आ रहे थे, लेकिन स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने हेड को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका दिया।
विज्ञापन
ट्रेविस हेड
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के खिलाफ दमदार बल्लेबाजी करने वाले ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में भी इसी इरादे से उतरे थे। हेड ने आक्रामक बल्लेबाजी भी शुरू कर दी थी, लेकिन वरुण चक्रवर्ती ने इस विस्फोटक बल्लेबाज को आउट कर भारत को राहत की सांस दिलाई। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ दुबई में खेले जा रहे सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया की अच्छी नहीं रही शुरुआत
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने जल्द ही पहला विकेट गंवा दिया। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने तीसरे ही ओवर में सलामी बल्लेबाज कोनोली को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। शमी की गेंद पर कोनोली लगातार संघर्ष कर रहे थे और बार-बार आउट होने से बच रहे थे, लेकिन तीसरे ओवर की अंतिम गेंद पर कोनोली के बल्ले का किनारा लेते हुए गेंद विकेटकीपर केएल राहुल के पास गई और उन्होंने कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की। कोनोली नौ गेंदें खेल खाता खोले बिना आउट हुए।

हेड ने अपनाया था आक्रामक रुख
पहला झटका लगने के बाद हेड ने ऑस्ट्रेलियाई पारी को संभाला था। शुरुआती तीन ओवर में भारतीय गेंदबाजों ने दबाव डालने की कोशिश की थी, लेकिन इसके बाद हेड ने आक्रामक रुख अपनाया। हेड की शानदार पारी की मदद से ही ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 50 के पार पहुंच गया था। हेड अपने चिर परिचित अंदाज में नजर आ रहे थे, लेकिन स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने हेड को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका दिया। हेड वरुण की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। हेड 33 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए।

वनडे में 1-10 ओवर के बीच बेहतर है रिकॉर्ड
हेड का वनडे में एक से 10 ओवर के बीच स्पिनरों के खिलाफ रिकॉर्ड काफी बेहतर है। हेड ने इस दौरान 117 गेंदें खेली हैं और 135 रन बनाए हैं। हेड का स्ट्राइक रेड 1-10 ओवर के बीच स्पिनरों के खिलाफ 115.38 का रहा है। इस मैच से पहले हेड कभी भी वनडे में एक से 10 ओवर के बीच स्पिनर का शिकार नहीं बने हैं, लेकिन इस बार हेड पहली बार इस दौरान स्पिनर का शिकार बने।

भारत के खिलाफ जमकर चलता है हेड का बल्ला
हेड भारतीय गेंदबाजों के लिए अबूझ पहेली ही रहे हैं। भारतीय टीम के खिलाफ इस ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज का बल्ला जमकर चलता है, लेकिन सेमीफाइनल मैच में वह बड़ा खतरा बनने से पहले ही पवेलियन लौट गए। भारत के खिलाफ हेड की बल्लेबाजी की बात करें तो उन्होंने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल 2023 में भारत के खिलाफ शतक जड़ा था। इसके बाद भारत में 2023 में खेले गए वनडे विश्व कप के फाइनल में भी रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम के खिलाफ सैकड़ा लगाने में सफल रहे थे। टी20 विश्व कप 2024 में हेड ने भारत के खिलाफ अर्धशतक लगाया था।