{"_id":"67650eb06bb6e12cc00d67f0","slug":"ind-vs-aus-boxing-day-test-2024-australia-squad-for-india-4th-and-5th-test-match-nathan-mcsweeney-dropped-2024-12-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: भारत के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित, मैकस्वीनी बाहर, इन 4 खिलाड़ियों को जगह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: भारत के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित, मैकस्वीनी बाहर, इन 4 खिलाड़ियों को जगह
Fri, 20 Dec 2024 11:59 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 20 Dec 2024 11:59 AM IST
सार
हेजलवुड को ब्रिसबेन टेस्ट में चोट लगी थी जिसके कारण वह उस टेस्ट के अंतिम दो दिन भी मैदान पर नहीं उतरे थे। ऑस्ट्रेलिया ने सीन एबॉट, झाय रिचर्डसन और ब्यू वेबस्टर को भी सीरीज के अंतिम दो मैचों के लिए टीम में शामिल किया है।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ मेलबर्न और सिडनी में होने वाले चौथे और पांचवें टेस्ट के लिए अपनी टीम में कई बदलाव किए हैं। इनमें ओपनर नाथन मैकस्वीनी का नाम शामिल है, जो शुरुआती तीनों टेस्ट में फेल रहे थे। मैकस्वीनी को डेविड वॉर्नर के संन्यास लेने के बाद उनका रिप्लेसमेंट बनाया गया था। हालांकि, वह नहीं चले और अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 19 वर्षीय सैम कोंस्टास को स्क्वॉड में शामिल किया है। कोंस्टास ने एडिलेड में गुलाबी गेंद के टेस्ट से पहले कैनबरा में टीम इंडिया के खिलाफ प्रधानमंत्री एकादश के लिए खेलते हुए अभ्यास मैच में शतक लगाकर कई लोगों को प्रभावित किया था।
विज्ञापन
मैकस्वीनी के अलावा हेजलवुड को भी जगह नहीं
मैकस्वीनी का टीम से बाहर होना एकमात्र बड़ा बदलाव नहीं है। मार्की तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड भी सीरीज के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। हेजलवुड को ब्रिसबेन टेस्ट में चोट लगी थी जिसके कारण वह उस टेस्ट के अंतिम दो दिन भी मैदान पर नहीं उतरे थे। ऑस्ट्रेलिया ने सीन एबॉट, झाय रिचर्डसन और ब्यू वेबस्टर को भी सीरीज के अंतिम दो मैचों के लिए टीम में शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जॉर्ज बेली ने मैकस्वीनी को लेकर क्या कहा?
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने आधिकारिक बयान में कहा, 'टीम के पास कई विकल्प हैं और इससे हमें सीरीज के बाकी बचे मैचों के लिए परफेक्ट-11 बनाने में मदद मिलेगी। सैम को पहली बार टेस्ट टीम में कॉल-अप मिला है। उनकी बल्लेबाजी की शैली अंतर प्रदान करती है और हम उनके खेल को और विकसित होते देखने के लिए उत्सुक हैं।' बेली ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया अभी भी मैकस्वीनी की क्षमता पर भरोसा करता है और उन्हें चौथे और पांचवें टेस्ट के लिए टीम से बाहर करने का निर्णय एक कठिन निर्णय था।
बोलैंड और रिचर्डसन के रूप में दो विकल्प
उन्होंने कहा, 'हमें विश्वास है कि नाथन में भविष्य में टेस्ट स्तर पर सफल होने की क्षमता है। उन्हें बाहर करने का फैसला मुश्किल था। पूरी सीरीज के दौरान दोनों टीमों के शीर्ष क्रम में बल्लेबाजों को चुनौती मिली है और हम अगले दो मैचों के लिए अलग लाइन अप के साथ उतरना चाहते हैं।' ऑस्ट्रेलिया के पास अंतिम दो टेस्ट के लिए जोश हेजलवुड की जगह लेने के लिए स्कॉट बोलैंड और झाय रिचर्डसन के रूप में दो विकल्प हैं।
भारत के खिलाफ अंतिम दो टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम:
पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, सैम कोंस्टास, उस्मान ख्वाजा, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, ब्यू वेबस्टर, सीन एबॉट, मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, झाय रिचर्डसन, एलेक्स कैरी, स्कॉट बोलैंड और जोश इंगलिस।