{"_id":"63e13e99ef75a51e6b735438","slug":"ind-vs-aus-australian-veteran-ian-chappell-said-india-will-miss-rishabh-pant-2023-02-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज चैपल बोले- भारत को इस खिलाड़ी की कमी खलेगी, वह होते तो कंगारू सो नहीं पाते","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज चैपल बोले- भारत को इस खिलाड़ी की कमी खलेगी, वह होते तो कंगारू सो नहीं पाते
Mon, 06 Feb 2023 11:23 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 06 Feb 2023 11:23 PM IST
सार
पंत दिसंबर में कार दुर्घटना में घायल हो गए थे। अभी उनकी मैदान में वापसी में समय लगेगा। इयान ने कहा कि पंत आक्रामक बल्लेबाज हैं, जो कभी भी पलटवार कर सकते हैं।
विज्ञापन
इयान चैपल ने भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज पर बड़ा बयान दिया
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल का मानना है कि अगर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भारतीय टीम में होते तो ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस की रातों की नींद उड़ी होती। उन्होंने कहा कि भारत का चार टेस्ट मैचों की सीरीज में पलड़ा भारी है, लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कमी खलेगी।
विज्ञापन
Trending Videos
पंत दिसंबर में कार दुर्घटना में घायल हो गए थे। अभी उनकी मैदान में वापसी में समय लगेगा। इयान ने कहा कि पंत आक्रामक बल्लेबाज हैं, जो कभी भी पलटवार कर सकते हैं। एक सत्र में मैच की तस्वीर बदल सकते हैं। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा कि सीरीज में स्पिनर रविचंद्रन अश्विन मेहमान टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत नौ फरवरी से होने जा रही है। पहला मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिहाज से भारत के लिए महत्वपूर्ण सीरीज है। टीम इंडिया को किसी भी हालत में दो टेस्ट जीतने होंगे। इसके लिए टीम इंडिया ने तैयारी शुरू कर दी है।
ऑस्ट्रेलिया के लिए पहले दो टेस्ट के लिए भारत की टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
|
मैच |
तारीख |
मैच |
वेन्यू |
|
पहला टेस्ट |
9 – 13 फरवरी |
पहला टेस्ट |
नागपुर |
|
दूसरा टेस्ट |
17 – 21 फरवरी |
दूसरा टेस्ट |
दिल्ली |
|
तीसरा टेस्ट |
1 – 5 मार्च |
तीसरा टेस्ट |
धर्मशाला |
|
चौथा टेस्ट |
9 – 13 मार्च |
चौथा टेस्ट |
अहमदाबाद |