फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS : Australian Captain Mitchell Marsh said that team always perform better in pressure

IND vs AUS : 'हम दबाव में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं', भारत के खिलाफ मैच से पहले मार्श ने दिया बड़ा बयान

Sun, 23 Jun 2024 07:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, किंग्सटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, किंग्सटाउन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 23 Jun 2024 07:49 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया को टी20 विश्व कप के सुपर आठ के मैच में अफगानिस्तान से 21 रन से हार का सामना करना पड़ा जिससे उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है।

विज्ञापन
IND vs AUS :  Australian Captain Mitchell Marsh said that team always perform better in pressure
मिचेल मार्श - फोटो : ICC

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सोमवार को सुपर आठ चरण का महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था जिसके कारण उसके लिए आगे की राह कठिन हो गई है। ऑस्ट्रेलिया को अगर भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा तो टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगेगा। हालांकि, कंगारू टीम के कप्तान मिचेल मार्श ने कहा है कि उनकी टीम दबाव में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करती है और वह भारत के खिलाफ शानदार वापसी करेगी। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के लिए नेट रन रेट महत्वपूर्ण
ऑस्ट्रेलिया को टी20 विश्व कप के सुपर आठ के मैच में अफगानिस्तान से 21 रन से हार का सामना करना पड़ा जिससे उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया को अब भारत के खिलाफ सुपर आठ के अपने अंतिम मैच में न सिर्फ जीत दर्ज करनी होगी बल्कि अच्छा नेट रन रेट भी बनाए रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

'हमारे खिलाड़ी पूरी तरह तैयार'
मार्श ने कहा, यह महत्वपूर्ण मैच है जो भारत के खिलाफ होगा और इसमें हमें हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। अगर हमारी इस टीम के इतिहास को देखें तो हमारे खिलाड़ी दबाव में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं। हमारे खिलाड़ी निश्चित रूप से इसके लिए पूरी तरह तैयार होंगे। हमारे लिए चीजें अब स्पष्ट हैं। हमें खुद पर भरोसा रखना होगा। हमारे पास बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं और मेरा मानना है कि हम सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते रहे हैं। हमें सब कुछ भूलकर आगे बढ़ना होगा और अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन

अफगानिस्तान के खिलाफ हार से ऑस्ट्रेलिया का टी20 क्रिकेट में आठ मैच का विजय अभियान थम गया। मार्श ने कहा, हमें इस हार से वापसी करनी होगी। हमारा अपने इन खिलाड़ियों पर बहुत भरोसा है। हमारी टीम बहुत अच्छी है लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ दिन हमारा नहीं था, लेकिन सकारात्मक बात यह है कि हमें 36 घंटे के अंदर वापसी करने का मौका मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed