फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS: After Sarfaraz, KL Rahul also got injured, left batting and went out of the field with physio

IND vs AUS: सरफराज के बाद केएल राहुल भी हुए चोटिल, बल्लेबाजी छोड़ फीजियो के साथ मैदान से बाहर गए, देखें तस्वीर

Fri, 15 Nov 2024 09:55 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 15 Nov 2024 09:55 AM IST
सार

कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में भारत की रणनीतिक तैयारियों के हिस्से के रूप में मैच सिमुलेशन यानी आपस में एक दिखावटी मैच का आयोजन किया गया था। रोहित के सीरीज के शुरुआती मैच में नहीं खेलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
IND vs AUS: After Sarfaraz, KL Rahul also got injured, left batting and went out of the field with physio
केएल राहुल - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है। इस सीरीज से पहले भारत को दो झटके लगे हैं। गुरुवार को सरफराज खान अभ्यास सत्र के दौरान नेट्स में चोटिल हो गए थे। अब भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल के भी चोटिल होने की खबर आई है। शुक्रवार सुबह पर्थ में वाका में अभ्यास सत्र के दौरान उन्हें चोट लग गई। वह पर्थ टेस्ट में यशस्वी जायसवाल के साथ पारी का आगाज करने जा रहे हैं। 32 साल के इस खिलाड़ी को इंट्रा-स्क्वाड मैच के दौरान दाहिनी कोहनी में चोट लग गई।
विज्ञापन

राहुल की कोहनी पर लगी गेंद

केएल राहुल की चोट के बारे में पूछे जाने पर, सूत्रों ने बताया कि एक गेंद आकर उनकी कोहनी पर लगी। हालांकि, उसने यह भी बताया कि इसमें कोई चिंता की बात नहीं है और राहुल फिलहाल ठीक हैं। राहुल को शॉर्ट डिलीवरी को खेलने के दौरान चोट लगी। उन्हें तत्कार अस्थायी रूप से अपनी पारी को रोकना पड़ा। उन्होंने फिजियो से प्रारंभिक उपचार प्राप्त करने के बाद बल्लेबाजी जारी रखने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें फिर परेशानी हुई और वह फीजियो के साथ मैदान से बाहर चले गए। राहुल के फिजियो के साथ मैदान से बाहर जाने की तस्वीरें सामने आई हैं और इसने फैंस के मन में भी चिंता पैदा कर दी है। अगर राहुल की चोट गंभीर होती है तो भारत के लिए ओपनिंग में समस्या पैदा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल कर सकते हैं ओपनिंग

कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में भारत की रणनीतिक तैयारियों के हिस्से के रूप में मैच सिमुलेशन यानी आपस में एक दिखावटी मैच का आयोजन किया गया था। रोहित के सीरीज के शुरुआती मैच में नहीं खेलने की उम्मीद है। हाल में टेस्ट मैचों में फार्म से जूझने वाले राहुल को रोहित की गैरमौजूदगी में जायसवाल के साथ भारतीय बल्लेबाजी की अगुआई की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। उनकी चोट ने अब टीम मैनेजमेंट के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। ऐसे में बैकअप ओपनर के रूप में मौजूद अभिमन्यू ईश्वरन के लिए दरवाजे खुल सकते हैं।
विज्ञापन

सरफराज को भी लगी थी चोट

राहुल का हालिया फॉर्म चिंता का विषय रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ निराशाजनक टेस्ट सीरीज के बाद राहुल को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अनौपचारिक मैचों के लिए भारत ए टीम में शामिल किया गया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद उन्हें बाकी दो टेस्ट मैचों से ड्रॉप किया गया था। ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ भी दो पारियों में उन्होंने चार और 10 रन की पारियां खेलीं। एक बार तो वह अजीबोगरीब अंदाज में आउट हुए। ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर कोरी रोक्कीसियोली की गेंद को गलत जज कर वह क्लीन बोल्ड हो गए थे। इससे पहले सरफराज खान भी नेट्स में चोटिल हुए थे। हालांकि, बताया जा रहा है कि उनकी चोट गंभीर नहीं है। शुक्रवार को 'फॉक्स क्रिकेट' की तरफ से जारी किए गए एक वीडियो में भारतीय खिलाड़ियों को नेट्स पर अभ्यास करते दिखाया गया। इसमें सरफराज खान अपनी दाहिनी कोहनी को सहलाते दिखे। वीडियो में सरफराज को नेट्स से लौटते समय अपनी कोहनी पकड़े देखा गया। इस दौरान वह कुछ असहज दिखे। 

भारत के लिए महत्वपूर्ण ऑस्ट्रेलिया सीरीज

भारत इस सीरीज के लिए कड़ी तैयारी कर रहा है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया में पिछली दो बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम की है। इस बार टीम से यही उम्मीद की जा रही है। हालांकि, न्यूजीलैंड से अपने घर में हारने के बाद टीम का मनोबल जरूर गिरा होगा। यह सीरीज भारत के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मायने से भी बहुत महत्व रखती है क्योंकि उन्हें अन्य परिणामों पर निर्भर हुए बिना विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2025 के लिए क्वालिफाई करने के लिए पांच में से कम से कम चार मैच जीतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed