फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS 4th Test Highlights: India vs Australia Today Test Match Key Highlights and Results News in Hindi

IND vs AUS: ख्वाजा के शतक से ऑस्ट्रेलिया मजबूत, ग्रीन ने भारतीय गेंदबाजों की मेहनत पर पानी फेरा

Thu, 09 Mar 2023 05:14 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 09 Mar 2023 05:14 PM IST
सार

उस्मान ख्वाजा 104 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके शतक के चलते कंगारू टीम चौथे टेस्ट में मजबूत स्थिति में है। दूसरे दिन ग्रीन और ख्वाजा ऑस्ट्रेलिया को बड़े स्कोर तक पहुंचाना चाहेंगे।
 

विज्ञापन
IND vs AUS 4th Test Highlights: India vs Australia Today Test Match Key Highlights and Results News in Hindi
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले में पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 255 रन बना लिए हैं। कैमरून ग्रीन 49 और उस्मान ख्वाजा 104 रन बनाकर खेल रहे हैं। अहमदाबाद की सपाट पिच पर कंगारू टीम बेहतर स्थिति में है। अब दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी लंबी पारी खेल पहले पारी में विशाल स्कोर बनाना चाहेंगे। वहीं, टीम इंडिया जल्दी से जल्दी ऑस्ट्रेलिया की पारी खत्म कर बल्लेबाजी करना चाहेगी। आइए जानते हैं इस मैच में पहले दिन क्या हुआ?
विज्ञापन


ख्वाजा-हेड ने ऑस्ट्रेलिया को अच्छी शुरुआत दिलाई 
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अच्छी शुरुआत की। ट्रेविस हेड और उस्मान ख्वाजा ने पहले विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की। अश्विन ने हेड को 32 रन के स्कोर पर आउट कर यह साझेदारी तोड़ी। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा और शमी ने मार्नस लाबुशेन को तीन रन के स्कोर पर बोल्ड कर भारत को दूसरा विकेट दिलाया। इसके बाद स्मिथ और ख्वाजा ने कोई और विकेट नहीं गिरने दिया, लेकिन दोनों ज्यादा रन भी नहीं बना पाए। पहले सत्र का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर दो विकेट पर 75/2 था। 
विज्ञापन

IND vs AUS 4th Test Highlights: India vs Australia Today Test Match Key Highlights and Results News in Hindi
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे सत्र में स्मिथ और ख्वाजा ने शानदार बल्लेबाजी की। हालांकि, भारतीय गेंदबाजों ने दोनों को आसानी से रन नहीं बनाने दिए, लेकिन उन्हें दूसरे सत्र में कोई विकेट नहीं मिला। इस दौरान उस्मान ख्वाजा ने अपना अर्धशतक पूरा किया और ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। दूसरे सत्र का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर दो विकेट पर 149 रन था। 

दिन के तीसरे सत्र में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 150 रन के पार पहुंचा और जडेजा ने स्मिथ को 38 रन के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। तीसरे विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी के बाद कंगारू टीम बेहतर स्थिति में थी, लेकिन शमी ने पीटर हैंड्सकॉम्ब को अपना दूसरा शिकार बनाया। हैंड्सकॉम्ब 17 रन बनाकर बोल्ड हुए। इसके बाद क्रीज पर आए ग्रीन ने शानदार बल्लेबाजी की और ख्वाजा के साथ अर्धशतकीय साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया।

IND vs AUS 4th Test Highlights: India vs Australia Today Test Match Key Highlights and Results News in Hindi
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया
ख्वाजा का शानदार शतक
ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी की शुरुआत करने आए उस्मान ख्वाजा एक छोर पर जमे रहे। उन्होंने अपना शतक पूरा किया और टीम का स्कोर 250 रन के पार पहुंचाया। पांचवें विकेट के लिए वह कैमरून ग्रीन के साथ अब तक 85 रन की साझेदारी कर चुके हैं। ख्वाजा 251 गेंद में 104 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, ग्रीन 49 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
विज्ञापन

ग्रीन ने भारतीय गेंदबाजों की मेहनत पर पानी फेरा
इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया था। सपाट पिच पर भारत ने रन नहीं लुटाए थे। शुरुआती दो सत्र में ऑस्ट्रेलियाई टीम सिर्फ दो विकेट खोने के बावजूद 149 रन ही बना पाई थी, जबकि तीसरे सत्र में कैमरन ग्रीन ने 64 गेंद में 49 रन जड़ दिए और ग्रीन के साथ मिलकर तेजी से रन बनाए। इसी के चलते ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे सत्र में 106 रन बना लिए और मैच में बेहतर स्थिति में पहुंच गया। 

भारत के लिए मोहम्मद शमी ने दो विकेट लिए हैं। रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन एक-एक विकेट ले चुके हैं। उमेश और अक्षर ने भी अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन ये दोनों विकेट नहीं हासिल कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed