फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS 4th test Axar Patel created history in Ahmedabad broke Jasprit Bumrah this record

Axar Patel Record: अहमदाबाद में अक्षर पटेल ने रचा इतिहास, जसप्रीत बुमराह के इस रिकॉर्ड को तोड़ा

Mon, 13 Mar 2023 04:18 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: रोहित राज Updated Mon, 13 Mar 2023 04:18 PM IST
विज्ञापन
सार
अहमदाबाद टेस्ट में टीम इंडिया के ऑलराउडर अक्षर पटेल ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने 79 रन की पारी खेली। इसके अलावा दोनों पारियों में एक-एक विकेट अपने नाम किया।
loader
IND vs AUS 4th test Axar Patel created history in Ahmedabad broke Jasprit Bumrah this record
अक्षर पटेल - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया चौथा टेस्ट मैच में अहमदाबाद में ड्रॉ पर समाप्त हुआ। टीम इंडिया ने इसके साथ ही सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। इस मैच में टीम इंडिया के ऑलराउडर अक्षर पटेल ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने 79 रन की पारी खेली। इसके अलावा दोनों पारियों में एक-एक विकेट अपने नाम किया। अक्षर ने इस दौरान एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली।


अक्षर के टेस्ट मैच में 50 विकेट पूरे हो गए। वह करियर के 12वें टेस्ट में इस आंकड़े तक पहुंचे हैं। उन्होंने दूसरी पारी में ट्रेविस हेड को क्लीन बोल्ड कर इतिहास रच दिया। अक्षर भारत के लिए सबसे कम गेंदों पर 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ है। अक्षर ने 2205वीं गेंद पर 50वां विकेट लिया। बुमराह ने 50 विकेट के लिए 2465 गेंद फेंके थे।


सबसे कम गेंदों पर 50 विकेट लेने वाले भारतीय
गेंदबाज गेंद
अक्षर पटेल 2205
जसप्रीत बुमराह 2465
करसन घावरी 2534
रविचंद्रन अश्विन 2597

मैच में क्या हुआ?
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 480 रन बनाए थे और लगभग दो दिन तक बल्लेबाजी की थी। इसके बाद भारतीय टीम ने भी लगभग दो दिन तक बल्लेबाजी की और 571 रन बनाए। इसके बाद ही यह मैच ड्रॉ होना तय हो गया था। पांचवें और आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट खोकर दूसरी पारी में 175 रन बनाए। इसके बाद दोनों कप्तानों और मैच अधिकारियों ने यह मुकाबला ड्रॉ पर खत्म करने का फैसला किया। ऐसे में यह मुकाबला तय समय से लगभघ डेढ़ घंटे पहले ही खत्म हो गया। 

यह मैच ड्रॉ होने के साथ ही भारत ने चार मैच की टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम की और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर टीम इंडिया का कब्जा बरकरार है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के 2021-23 के चक्र में यह भारत की आखिरी सीरीज थी। इसमें जीत के साथ ही टीम इंडिया फाइनल में पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले ही फाइनल में पहुंच गई थी। अब ये दोनों टीमें 7-11 जून के बीच इंग्लैंड में फाइनल मुकाबला खेलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed