फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS 3rd Test: Will the Australian team follow-on India or not? Mitchell Marsh replied

IND vs AUS 3rd Test: ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत को फॉलोऑन खिलाएगी या नहीं? मिचेल मार्श ने दिया जवाब

Tue, 17 Dec 2024 06:53 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 17 Dec 2024 06:53 AM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के 445 रन के जवाब में भारतीय टीम बारिश से प्रभावित मैच में संघर्ष कर रही है। मार्श ने भारत को फॉलोऑन करने के बारे में पूछे जाने पर यह बयान दिया।

विज्ञापन
IND vs AUS 3rd Test: Will the Australian team follow-on India or not? Mitchell Marsh replied
मिचेल मार्श - फोटो : ICC

विस्तार

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिशेल मार्श ने सोमवार को स्वीकार किया कि वह फील्डिंग के दौरान गली क्षेत्र में खड़े रहने के दौरान काफी नर्वस (घबराहट होना) रहते हैं क्योंकि इस स्थान पर कैमरून ग्रीन ने टीम के लिए शानदार काम किया है। ग्रीन रीढ़ की हड्डी में चोट के कारण मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में नहीं खेल रहे हैं। मार्श ने गली क्षेत्र में शानदार फील्डिंग के साथ उनकी कमी को महसूस नहीं होने दिया। उन्होंने यहां तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन सोमवार को मिचेल स्टार्क की गेंद पर भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल का हवा में छलांग लगाकर शानदार कैच लपका।
विज्ञापन

मार्श ने कहा, 'मुझे लगता है कि जब से मैं टेस्ट टीम में वापस आया हूं, गली में फील्डिंग करते समय मैं सबसे अधिक घबराहट महसूस करता हूं। इस स्थान के लिए ग्रीन सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक है। आप उस स्थान अगर कोई कैच टपका देंगे तो आपकी तुलना ग्रीन से की जाएगी। मैं खेल के दौरान किसी भी समय ऐसा कर सकता हूं। ईमानदारी से कहूं तो शायद मुझे डाइव लगाने की जरूरत भी नहीं थी लेकिन मैंने सोचा कि थोड़ा सा समय है तो यह मजेदार होगा। मुझे वहां फील्डिंग करना पसंद है, लेकिन स्क्वायर लेग पर होना भी उतना ही अच्छा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्श ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 445 रन बनने से खुश हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद अगर आप 450 रन के आस पास स्कोर खड़ा करते हैं तो यह हमेशा सकारात्मक होता है। ऐसे में टीम के पास खासकर नई गेंद से आक्रामक रूख अख्तियार करने का मौका होता है। इस मैच में हमारी कोशिश 20 विकेट लेने की है। हम और छह विकेट लेकर आगे की रणनीति के बारे में सोचेंगे।'
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के 445 रन के जवाब में भारतीय टीम बारिश से प्रभावित मैच में संघर्ष कर रही है। मार्श ने भारत को फॉलोऑन करने के बारे में पूछे जाने पर कहा, 'इस तरह का मौका बनाने के लिए हमें और विकेट जल्दी लेने होंगे। लेकिन हम जानते हैं कि इस टेस्ट को जीतने के लिए हमें 20 विकेट लेने होंगे और मुझे लगता है कि सारी बातचीत और सारी योजना इस बात पर होगी कि हम यह कैसे करें…। उम्मीद है कि मौसम सही रहेगा और अब पिच में अधिक दरार होगी। हम देखेंगे क्या कर सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed