Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS 3rd Test: 'This is not the time to think about what happened at Gabba in 2021' says Mitchell Marsh

IND vs AUS 3rd Test: 'गाबा में 2021 में जो हुआ, यह उसके बारे में सोचने का समय नहीं है', मिचेल मार्श का बयान

Thu, 12 Dec 2024 04:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 12 Dec 2024 04:30 PM IST
सार

मार्श ने भारत के खिलाफ शनिवार से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के अभ्यास सत्र के दौरान कहा, 'अतीत में क्या हुआ अभी हमारे पास उसके बारे में सोचने का समय नहीं है।

विज्ञापन
IND vs AUS 3rd Test: 'This is not the time to think about what happened at Gabba in 2021' says Mitchell Marsh
मिचेल मार्श - फोटो : ICC

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया को 2021 में गाबा में भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था लेकिन उसके ऑलराउंडर मिशेल मार्श ने गुरुवार को कहा कि यह उस पराजय के बारे में सोने का समय नहीं है तथा इसके बजाय टीम को एडिलेड की तरह वापसी करने की अपनी क्षमता पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के अपने पिछले दौरे में गाबा में खेले गए टेस्ट मैच में ऋषभ पंत और शुभमन गिल की शानदार पारियों के दम पर जीत दर्ज की थी। यह ऑस्ट्रेलिया की इस मैदान पर 1988 के बाद पहली हार थी।
विज्ञापन


Root vs FAB-3: 2021 से जितने टेस्ट शतक रूट ने अकेले बनाए, कोहली-विलियम्सन और स्मिथ मिलकर भी उतने नहीं बना सके
विज्ञापन
Trending Videos

मार्श ने भारत के खिलाफ शनिवार से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के अभ्यास सत्र के दौरान कहा, 'अतीत में क्या हुआ अभी हमारे पास उसके बारे में सोचने का समय नहीं है। अभी हम केवल उन चीजों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जो वर्तमान में महत्वपूर्ण हैं। पर्थ में पहले टेस्ट मैच में हार के बाद हमने जिस तरह से वापसी की यह उसका एक उदाहरण है। इसलिए हम निश्चित तौर पर इस सप्ताह अपनी शैली की क्रिकेट खेलने पर ध्यान दे रहे हैं।'

'खास होगा 2030 फीफा विश्व कप', पुर्तगाल को मेजबानी मिलने पर बोले रोनाल्डो
विज्ञापन

उन्होंने अपनी फिटनेस के बारे में कहा, 'मेरी पीठ में दर्द था लेकिन अभी मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं।' मार्श ने पहले दो टेस्ट मैच में बहुत अधिक गेंदबाजी नहीं की लेकिन उन्होंने कहा कि यह टीम की रणनीति का हिस्सा है। इस ऑलराउंडर ने कहा, 'सीरीज शुरू होने से पहले हमारी रणनीति स्पष्ट थी। मैंने अभी तक उतनी गेंदबाजी नहीं की जितना मैं चाहता था लेकिन हमारा मेडिकल स्टाफ तथा रोनी (कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड) और पैटी (कप्तान पैट कमिंस) मेरी भूमिका को लेकर स्पष्ट हैं।'

Yuvraj Singh Birthday: कितना है युवराज सिंह का नेटवर्थ? ऐसी है लाइफस्टाइल
विज्ञापन

मार्श ने कहा, 'मुझे उन पर भरोसा है। अभी तक मैंने बहुत अधिक गेंदबाजी नहीं की है लेकिन मैं इस समय वास्तव में अच्छा महसूस कर रहा हूं। पैटी को जब भी मेरी जरूरत होगी मैं गेंदबाजी करने के लिए तैयार हूं। हमारे ऑलराउंडरों को पिछले कुछ वर्षों में ऑस्ट्रेलिया में बहुत अधिक गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला है।'

हेजल के लिए युवराज को बेलने पड़े थे पापड़, फिल्मी है दोनों की लव स्टोरी

मार्श ने तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की फिटनेस की स्थिति का स्पष्ट ब्यौरा नहीं दिया जो मांसपेशियों में खिंचाव के कारण दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे। उन्होंने गुरुवार को अभ्यास सत्र के दौरान गेंदबाजी भी नहीं की। उन्होंने कहा, 'अब तक जोश का सवाल है तो वह ऐसा खिलाड़ी है जो परेशान नहीं होता तथा मैच में खेलने के लिए जो कुछ संभव है वह करेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed