अमर उजाला
Thu, 12 December 2024
टी20 विश्व कप 2007 और वनडे विश्व कप 2011 में भारत की जीत के हीरो रहे युवराज सिंह 43 साल के हो गए
युवराज सिंह ने 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था
भारत में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले एथलीटों में से एक युवराज की कुल संपत्ति लगभग 320 करोड़ रुपये आंकी गई है
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले कुछ वर्षों में युवराज की कुल संपत्ति में कई फीसदी की प्रभावशाली वृद्धि हुई है
पिछले साल तक युवराज कि कुल संपत्ति लगभग 35 मिलियन डॉलर (291.77 करोड़ रुपये) आंकी गई थी
युवराज सिंह दर्जनों ब्रांड के विज्ञापन करते हैं, कई कार्यक्रमों और टूर्नामेंट के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। युवी टी20 विश्व कप 2024 के एंबेसडर भी रहे थे
युवराज सिंह चंडीगढ़ में स्थित एक शानदार डिजाइनर घर में रहते हैं, जिसे उन्होंने 2010 में खरीदा था
युवराज सिंह के मौजूदा घर की कीमत लगभग पांच करोड़ रुपये मानी जाती है। वह कई विज्ञापनों में काम कर चुके हैं
विज्ञापनों के अलावा युवराज ने कई पंजाबी फिल्मों में एक्टिंग कर खूब कमाई की। वहीं, उन्होंने कई नई स्टार्ट अप कंपनियों में निवेश किया।
उनकी कमाई का मुख्य जरिया ब्रांड एंडोर्समेंट है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, युवराज अपने ब्रांड एंडोर्समेंट से हर महीने लगभग 1 करोड़ रुपये कमाते हैं।
युवी के पास मुंबई में दो आलीशान अपार्टमेंट हैं। 2013 में उन्होंने वर्ली में लग्जरी आवासीय टॉवर ओमकार 1973 में दो अपार्टमेंट खरीदे, जिसके लिए उन्होंने 64 करोड़ रुपये खर्च किए थे।
युवराज के पास कई लग्जरी कारे हैं, इनमें ऑडी क्यू5, बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज और प्रतिष्ठित बेंटले कॉन्टिनेंटल जैसे कुछ नाम शामिल हैं
तस्वीर में जमुना के बीच लिखा है यमुना, क्या आप 25 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं?