फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS 3rd Test: RCB fans in Brisbane, raised slogans of 'Ee Saala Cup Namde', know

IND vs AUS 3rd Test: ब्रिस्बेन में आरसीबी के फैंस का जलवा, लगाए 'ए साला कप नामदे' के नारे, जानें

Thu, 12 Dec 2024 04:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 12 Dec 2024 04:50 PM IST
सार

पिछले 26 साल से ब्रिसबेन में रह रहे रामप्रसाद ने कहा, 'हम हमेशा से आरसीबी के प्रशंसक रहे हैं। महिला और पुरुष दोनों टीमों के। मुझे बहुत खुशी और गर्व है कि हमारी महिला टीम ने पिछले साल डब्ल्यूपीएल जीता है और हम चाहते हैं कि पुरुष टीम 2025 में भी ऐसा ही करे।'

विज्ञापन
IND vs AUS 3rd Test: RCB fans in Brisbane, raised slogans of 'Ee Saala Cup Namde', know
ब्रिस्बेन टेस्ट - फोटो : PTI

विस्तार

आईपीएल की टीमों ने दुनिया भर में प्रवासी भारतीयों के बीच बहुत सारे प्रशंसक बनाए हैं लेकिन कोई भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के प्रशंसकों जितना जुनूनी नहीं हो सकता है जो 17 वर्षों से ट्रॉफी नहीं जीत पाने के बावजूद वफादार रहे हैं। चिन्नास्वामी स्टेडियम में ‘ए साला कप नामदे’ (इस साल, कप हमारा है) के नारे गूंजते हैं लेकिन सदर्न स्टार्स के खिलाफ भारतीय महिला टीम के मैच के दौरान एलेन बॉर्डर मैदान पर लाल और नीली जर्सी पहने आरसीबी के कुछ प्रशंसकों ने जीवंत माहौल बना दिया।
विज्ञापन

पिछले 26 साल से ब्रिसबेन में रह रहे रामप्रसाद ने कहा, 'हम हमेशा से आरसीबी के प्रशंसक रहे हैं। महिला और पुरुष दोनों टीमों के। मुझे बहुत खुशी और गर्व है कि हमारी महिला टीम ने पिछले साल डब्ल्यूपीएल जीता है और हम चाहते हैं कि पुरुष टीम 2025 में भी ऐसा ही करे।' रामप्रसाद ने भारतीय पुरुष टीम का गाबा में हुआ लगभग हर मैच देखा है जहां 14 दिसंबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट खेला जाएगा। उनके साथ आरसीबी के प्रशंसकों का पूरा समूह जब भी यहां अंतरराष्ट्रीय मैच देखने जाता है तो तिरंगा और आरसीबी का झंडा लेकर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'मैं केएससीए (कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ) का आजीवन सदस्य कार्डधारी हूं और मैंने बेंगलुरु में एक आईपीएल मैच देखा है। मैं हर आरसीबी प्रशंसक की तरह, चाहता हूं कि विराट गाबा में शतक बनाए। हम पर्थ में अच्छा खेले लेकिन एडिलेड में निराशा हुई। उम्मीद है कि टीम पिछली बार की तरह ब्रिस्बेन में भी वापसी करेगी।'
विज्ञापन

वहीं 2007 में यहां रहने आए आईटी सलाहकार अजय मोहन पाटन को पूरा भरोसा है कि उनके पसंदीदा विराट कोहली जल्द ही बहुप्रतीक्षित आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम करेंगे। उन्होंने कहा, 'हम जहां भी जाते हैं, लाल और नीले रंग के कपड़े लेकर जाते हैं। हम हमेशा हिम्मत से खेलते हैं और दिल जीतते हैं। टीम ने कप नहीं जीता है लेकिन मुझे यकीन है कि हम इस बार जीतेंगे। ‘ए साला कप नामदे’। मैं प्रशंसकों से संयम रखने की अपील करूंगा। आरसीबी हमेशा हमारी टीम है।'

पाटन ने कहा, 'हालांकि उन्होंने अभी तक आईपीएल नहीं जीता है, लेकिन हमें निरंतरता पर ध्यान देना होगा। हम हमेशा अपने दिमाग में कप नहीं रख सकते। हमें एक प्रक्रिया में विश्वास करना होगा। कप जीतना बस समय की बात है।' उन्होंने कहा, 'प्रशंसकों के रूप में हमारी वफादारी अटूट है। एक खिलाड़ी एक टीम के लिए इतने सालों तक खेलता है। आपको समझना चाहिए कि विराट जैसा कोई खिलाड़ी नहीं है। वह युगों के खिलाड़ी हैं। कप निश्चित रूप से मिलेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed