{"_id":"675fd99de92f7635d2033411","slug":"ind-vs-aus-3rd-test-pat-cummins-clearly-winning-battle-against-rishabh-pant-in-bgt-2024-brisbane-gabba-test-2024-12-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को मिला ऋषभ पंत का तोड़, इस तेज गेंदबाज के खिलाफ पांच पारियों में तीन बार आउट हो चुके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को मिला ऋषभ पंत का तोड़, इस तेज गेंदबाज के खिलाफ पांच पारियों में तीन बार आउट हो चुके
Mon, 16 Dec 2024 01:13 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 16 Dec 2024 01:13 PM IST
सार
इस सीरीज से पहले पंत का कमिंस के खिलाफ दबदबा रहा था। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने इस सीरीज से पहले कमिंस के खिलाफ 90 रन बनाए थे और एक भी बार आउट नहीं हुए थे। लेकिन इस सीरीज में...पढ़ें स्टोरी
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : Twitter
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा टेस्ट की जब भी बात होती है तो ऋषभ पंत का नाम अपने आप सभी की जुबां पर आ जाता है। पंत ने 2021 में एक ऐतिहासिक पारी खेली थी और ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर भारत को सीरीज जीतने में मदद की थी। हालांकि, 2024 में मौजूदा दौरे पर गाबा में पंत का बल्ला पहली पारी में खामोश रहा। सिर्फ गाबा ही क्यों इस पूरी सीरीज में पंत का बल्ला खामोश रहा है। वह पांच पारियों में कुल मिलाकर 96 रन ही बना सके हैं। उनकी पारी 9 रन, 28 रन, 21 रन, 1 रन और 37 रन की रही है। इसकी वजह से भारत का मध्यक्रम फ्लॉप साबित हुआ है। पंत को सबसे ज्यादा दिक्कत ऑस्ट्रेलिया कप्तान और तेज गेंदबाज पैट कमिंस को खेलने में हुई है। कमिंस के रूप में ऑस्ट्रेलिया को पंत का तोड़ मिल गया है। वह पांच पारियों में पंत को तीन बार आउट कर चुके हैं।
विज्ञापन
कमिंस ने तीन बार पंत को आउट किया
इस सीरीज से पहले पंत का कमिंस के खिलाफ दबदबा रहा था। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने इस सीरीज से पहले कमिंस के खिलाफ 90 रन बनाए थे और एक भी बार आउट नहीं हुए थे। हालांकि, इस सीरीज में पंत कमिंस के खिलाफ सिर्फ 21 रन बना सके हैं और तीन बार आउट हो चुके हैं। पंत का ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड अच्छा रहा है। उन्होंने वहां 10 मैच की 17 पारियों में 48 की औसत से 720 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं। पंत ने ऑस्ट्रेलिया से ज्यादा रन सिर्फ भारत में बनाए हैं। यानी उन्हें ऑस्ट्रेलिया में खेलना पसंद है, लेकिन इस सीरीज में अब तक उनका बल्ला खामोश रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंत का ऑस्ट्रेलिया में अच्छा रिकॉर्ड
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : Twitter
पंत ने ऑस्ट्रेलिया में पिछला टेस्ट शतक 2019 में सिडनी टेस्ट में लगाया था। तब उस टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 159 रन की नाबाद पारी खेली थी। इसके बाद 2020-21 के दौरे पर पंत ने सिडनी में 97 रन और गाबा में नाबाद 89 रन की कुछ यादगार पारियां खेली थीं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके घर में दोनों बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज भारत ने अपने नाम की थी। पंत ने अब तक छह टेस्ट शतक लगाए हैं। ऑस्ट्रेलिया, भारत और दक्षिण अफ्रीका में एक-एक शतक के अलावा इंग्लैंड में उन्होंने तीन शतक लगाए हैं। फैंस को उम्मीद होगी कि पंत गाबा टेस्ट की दूसरी पारी में रन बनाएंगे और एक बार फिर कुछ करिश्मा दिखाएंगे और टीम इंडिया को जीत दिलाएंगे।
किस देश में पंत ने कितने रन बनाए
किस देश में पंत ने कितने रन बनाए
|
गाबा टेस्ट में अब तक क्या हुआ
बारिश की आंख मिचोली के बीच तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। बारिश के कारण कई बार खेल रोका गया। खिलाड़ियों को वापस जाने कहा गया और फिर कुछ देर बाद वह मैदान पर आए। कुछ ओवर का खेल हुआ और फिर बारिश आ गई। ऐसे में आखिर में कुछ देर का खेल बचे होने के बावजूद अंपायर्स ने दिन का खेल खत्म करने की घोषणा की। भारत की भी स्थिति अच्छी नहीं थी और दूसरे के बाद तीसरे दिन भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का दबदबा रहा। तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज टीम इंडिया पर हावी रहे। भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में चार विकेट गंवाकर 51 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलियाई पारी 445 रन पर समाप्त हुई थी। ऐसे में टीम इंडिया अभी भी 394 रन पीछे है।