{"_id":"6760e653e76649e9210b8c16","slug":"ind-vs-aus-3rd-test-big-blow-to-australia-on-4th-day-josh-hazlewood-goes-for-scan-less-chances-of-bowling-2024-12-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, हेजलवुड को लगी चोट, सीरीज से हो सकते हैं बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, हेजलवुड को लगी चोट, सीरीज से हो सकते हैं बाहर
Tue, 17 Dec 2024 02:37 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 17 Dec 2024 02:37 PM IST
सार
हेजलवुड की जगह तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने ली जो एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग-11 में थे। ऑस्ट्रेलिया को अब ब्रिस्बेन में एक गेंदबाज की कमी खल सकती है।
विज्ञापन
जोश हेजलवुड
- फोटो : Twitter
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट के चौथे दिन मंगलवार को करारा झटका लगा जब तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पिंडली में सूजन के कारण मैदान से चले गए और अब उनकी चोट का स्कैन कराया जाएगा। 33 साल के हेजलवुड चौथे दिन एक ही ओवर डाल पाए थे जब उन्हें मैदान से जाना पड़ा। वह पूरे दिन गेंदबाजी के लिए नहीं आए। चोट के कारण हेजलवुड ब्रिसबेन टेस्ट में अब आगे नहीं खेल सकेंगे। ऐसे में उन पर सीरीज से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एक प्रवक्ता ने कहा, 'जोश हेजलवुड ने सुबह वार्मअप के दौरान पिंडली में परेशानी की बात कही थी। उनकी चोट की गंभीरता का पता करने के लिये स्कैन कराया गया। उनकी दाहिनी पिंडली में खिंचाव आ गया है जिससे वह भारत के खिलाफ ब्रिसबेन टेस्ट में आगे नहीं खेल पाएंगे। उन्हें टेस्ट सीरीज के बाकी मैचों से बाहर रहना पड़ सकता है।' हेजलवुड बाजू में खिंचाव के कारण एडीलेड में दूसरे टेस्ट से बाहर रहे थे। उन्होंने गाबा पर मैदान से बाहर जाने से पहले कप्तान पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ और फिजियो निक जोनेस से बात की।

हेजलवुड की जगह तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने ली जो एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग-11 में थे। ऑस्ट्रेलिया को अब ब्रिस्बेन में एक गेंदबाज की कमी खल सकती है। इसकी वजह से पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क पर भी दबाव बढ़ा है। दोनों को चौथे दिन ज्यादा गेंदबाजी करनी पड़ी। हेड और मिचेल मार्श से भी ज्यादा से ज्यादा गेंदबाजी करवानी पड़ी।
चौथे दिन का खेल खत्म हो चुका। भारत ने अपनी पहली पारी में नौ विकेट गंवाकर 252 रन बना लिए हैं। जसप्रीत बुमराह और आकाश दीप की बहादुरी भरी बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने फॉलोऑन बचा लिया है। दोनों नाबाद हैं। इसके अलावा रवींद्र जडेजा और केएल राहुल ने भी शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक लगाया। आकाश 27 और बुमराह 10 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच 10वें विकेट के लिए अब तक 54 गेंद में 39 रन की साझेदारी हो चुकी है। यानी दोनों अब तक नौ ओवर बल्लेबाजी कर चुके हैं। इस दौरान इन दोनों ने मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और नाथन लियोन जैसे गेंदबाजों का डट कर सामना किया। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम इंडिया अभी भी 193 रन पीछे है। फॉलोऑन बचाने के लिए भारत को 246 रन बनाने थे।