फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS 3rd Test Live Streaming Telecast Channel: When, Where, How to Watch India vs Australia Gabba Match

IND vs AUS Live Streaming: 9:30 नहीं, सुबह तड़के शुरू होगा तीसरा टेस्ट, जानें लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी

Fri, 13 Dec 2024 03:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 13 Dec 2024 03:47 PM IST
सार

India vs Australia (IND vs AUS) 3rd Test Live Streaming, Telecast: पिछले दौरे पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया का गाबा का घमंड तोड़ा था। उस मैच में गिल ने 91 और पंत ने 89 रनों की पारी खेली थी और भारत ने 328 रनों का सफलतापूर्वक पीछा किया था।

विज्ञापन
IND vs AUS 3rd Test Live Streaming Telecast Channel: When, Where, How to Watch India vs Australia Gabba Match
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : BCCI/X

विस्तार

भारतीय टीम एडिलेड में मिली हार की निराशा भुलाकर ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर इतिहास दोहराने उतरेगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। इस मैच में एक बार फिर सभी की नजरें भारतीय बल्लेबाजों पर होंगी जिनका प्रदर्शन दूसरे टेस्ट में काफी खराब रहा था। सीरीज बराबरी पर होने से गाबा टेस्ट निर्णायक साबित हो सकता है। 
विज्ञापन

भारत की गाबा पर हैं अच्छी यादें 
पिछले दौरे पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया का गाबा का घमंड तोड़ा था। उस मैच में गिल ने 91 और पंत ने 89 रनों की पारी खेली थी और भारत ने 328 रनों का सफलतापूर्वक पीछा किया था। भारतीय टीम 33 वर्षों में पहली ऐसी मेहमान टीम थी जिसने गाबा में ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट मैच में हराया था। भारतीय टीम एक बार फिर इसी मैदान पर इतिहास दोहराने के इरादे से उतरेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आइए जानते हैं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच कब से खेला जाएगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच शनिवार यानी 14 दिसंबर से खेला जाएगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच ब्रिसबेन के गाबा स्टेडियम पर खेला जाएगा। 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच कब शुरू होगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच भारतीय समयानुसार सुबह 5:50 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी सुबह 5:20 बजे होगा। 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच को ऑनलाइन डिज्नी हॉटस्टार एप (Disney+ Hostar) पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट दर्शक Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed