फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Australia 3rd Test Live Streaming Telecast Channel: Where and How to Watch IND vs AUS Today Match

IND vs AUS Live Streaming: घर में लगातार 16वीं टेस्ट सीरीज जीतने उतरेगा भारत, जानें कब-कहां देखें तीसरा टेस्ट

Tue, 28 Feb 2023 10:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 28 Feb 2023 10:22 PM IST
सार

India vs Australia (IND vs AUS) 3rd Test Live Streaming, Telecast: भारत मे दोनों टीमे 52 टेस्ट में आमने-सामने आ चुकी हैं। टीम इंडिया ने 23 और ऑस्ट्रेलिया ने 13 मैचों में जीत हासिल की। 15 टेस्ट ड्रॉ रहे और एक मैच टाई रहा। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में दोनों टीमें पहली बार भिड़ेंगी।

विज्ञापन
India vs Australia 3rd Test Live Streaming Telecast Channel: Where and How to Watch IND vs AUS Today Match
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट लाइव प्रसारण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में चार मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाएगा। यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिहाज से टीम इंडिया के लिए महत्वपूर्ण मुकाबला है। इस टेस्ट को जीतने के साथ ही टीम इंडिया फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगी।
विज्ञापन


वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल सात जून से इंग्लैंड के ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। अहमदाबाद में नौ मार्च से खेला जाने वाला सीरीज का आखिरी मुकाबला भारत के लिए औपचारिकता मात्र रह जाएगा। टीम इंडिया ने नागपुर में पहला टेस्ट पारी और 132 रन से जीता था और दिल्ली में दूसरे टेस्ट में छह विकेट से जीत हासिल की थी। 
विज्ञापन


India vs Australia 2nd Test 2023 Date, Venue, Time, Squad details: All you  need to know about IND vs AUS Border-Gavaskar Trophy Test Series | Zee  Business
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इंदौर में टेस्ट जीतने के साथ ही भारत का इस टेस्ट सीरीज पर भी कब्जा हो जाएगा। ऐसा हुआ तो टीम इंडिया की यह अपने घर में लगातार 16वीं टेस्ट सीरीज जीत होगी। टीम 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारने के बाद से कोई टेस्ट सीरीज नहीं हारी है। दोनों देशों के बीच इस फॉर्मेट में आंकड़ों की बात की जाए तो भारत और ऑस्ट्रेलिया टेस्ट में 104 मैचों मे आमने-सामने आ चुके हैं। इसमें से टीम इंडिया ने 32 और ऑस्ट्रेलिया ने 43 मैच जीते। एक मैच टाई और 28 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।

भारत vs ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट के लिए संभावित प्लेइंग-11 जानने के लिए यहां क्लिक करें...

भारत मे दोनों टीमे 52 टेस्ट में आमने-सामने आ चुकी हैं। टीम इंडिया ने 23 और ऑस्ट्रेलिया ने 13 मैचों में जीत हासिल की। 15 टेस्ट ड्रॉ रहे और एक मैच टाई रहा। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में दोनों टीमें पहली बार भिड़ेंगी। आइए जानते हैं तीसरे टेस्ट के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...

India vs Australia Highlights, 2nd Test, Day 1: IND 21/0 at Stumps after  Mohammed Shami picks 4 to bowl out AUS for 263 | Hindustan Times

कब है भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच एक मार्च यानी बुधवार से खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस सुबह नौ बजे होगा।

IND vs AUS 1st Test Day 3 Highlights: India win by an innings and 132 runs,  take 1-0 lead in the series | Sports News,The Indian Express

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
भारत और ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और अंग्रेजी के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार (Hotstar) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो टीवी पर आप इस मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। इसके लिए किसी भी तरह के शुल्क की आवश्यक्ता नहीं होती है। अगर आपके घर में टाटा स्काई का कनेक्शन है तो आप टाटा प्ले एप पर भी यह मैच देख सकते हैं। इसके लिए भी आपको अतिरिक्त शुल्क की जरूरत नहीं होगी।

टीमें इस प्रकार हैं

ऑस्ट्रेलिया : स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मैट कुह्नेमैन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, लांस मॉरिस, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मिचेल स्टार्क, मिचेल स्वेपसन।

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत, ईशान किशन, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, सूर्यकुमार यादव, जयदेव उनादकट।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed