फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS 2nd T20I Bhuvneshwar Kumar out from Team India Jasprit bumrah and rishabh Pant Return in playing 11

IND vs AUS: भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया से हुई छुट्टी, कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरे टी20 मैच से किया बाहर

Fri, 23 Sep 2022 09:34 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: रोहित राज Updated Fri, 23 Sep 2022 09:34 PM IST
सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें तीन टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में आमने-सामने हुई। नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रोहित ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

विज्ञापन
IND vs AUS 2nd T20I Bhuvneshwar Kumar out from Team India Jasprit bumrah and rishabh Pant Return in playing 11
रोहित शर्मा और भुवनेश्वर कुमार - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया से छुट्टी हो गई है। कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से उन्हें बाहर कर दिया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें तीन टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में आमने-सामने हुई। नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रोहित ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
विज्ञापन


टीम इंडिया में लंबे समय बाद जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई। उन्हें उमेश यादव की जगह टीम में शामिल किया गया। दूसरी ओर, भुवनेश्वर की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की वापसी हुई है। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया ने मैच में दो बदलाव किए। जोश इंगलिश और नाथन एलिस को बाहर किया गया। उनके स्थान पर डैनियल सैम्स और सीन एबॉट की वापसी हुई है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: नागपुर में दूसरे टी20 में देरी होने पर वसीम जाफर ने राहुल द्रविड़ के लिए मजे, कहा- ससुराल में देर हो ही जाती है

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
ऑस्ट्रेलिया:
एरॉन फिंच (कप्तान), कैमरन ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, शॉन एबॉट, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, डेनियल सैम्स, एडम जैम्पा, जोश हेजलवुड।

भारत: केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।

ये भी पढ़ें: IPL 2023: अगले सीजन के लिए दिसंबर में हो सकती है नीलामी, चेन्नई ने जडेजा के लिए ठुकराया दिल्ली का ऑफर

भुवनेश्वर कुमार का फॉर्म इन दिनों खराब चल रहा है। वह अपनी काबिलियत के हिसाब से गेंदबाजी कर पा रहे हैं। भुवनेश्वर डेथ ओवरों में महंगे साबित हो रहे हैं। इस कारण टीम को कई मैचों में हार का सामना करना भी पड़ा।
विज्ञापन

तीन मैचों में भुवनेश्वर बने विलेन
एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ सुपर चार के मुकाबले में भुवनेश्वर ने 19वां ओवर किया था और 19 रन लुटाए थे। इसी वजह से टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। आखिरी ओवर में अर्शदीप ने अच्छी गेंदबाजी की थी, लेकिन सात रन बचाना उनके लिए बहुत मुश्किल था। अगले मैच में भारत का सामना श्रीलंका से था और इस मुकाबले में भी भुवनेश्वर ने 19वें ओवर में 14 रन दे दिए थे। एक बार फिर टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था।

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में भुवनेश्वर ने शानदार प्रदर्शन किया था और पांच विकेट लिए थे, लेकिन इस मैच में उन्होंने अपने सभी ओवर शुरुआत में ही कर लिए थे। पुरानी गेंद से उन्होंने इस मैच में कोई ओवर नहीं किया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 में उन्होंने पुरानी गेंद से दो ओवर किए और कुल 31 रन लुटा दिए। उन्होंने 17वें ओवर में 15 और 19वें ओवर में 16 रन दिए। इसी वजह से भारत को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed