फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS 1st T20 Records Highest and Most successfull chases in T20I; Rinku Singh, Ishan Kishan, Suryakumar

IND vs AUS Records: भारत ने टी20 में सबसे ज्यादा बार 200+ रन का लक्ष्य चेज किया, ईशान ने पंत का रिकॉर्ड तोड़ा

Fri, 24 Nov 2023 11:39 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 24 Nov 2023 11:39 AM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 में सिर्फ दो बार 200+ रन का टारगेट चेज हुआ है और दोनों बार भारत ने ही ऐसा किया है। इससे पहले 2013 में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राजकोट में 202 रन का लक्ष्य हासिल किया था।

विज्ञापन
IND vs AUS 1st T20 Records Highest and Most successfull chases in T20I; Rinku Singh, Ishan Kishan, Suryakumar
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार को खेले गए पहले टी20 में दो विकेट से रोमांचक जीत हासिल की। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 208 रन बनाए थे। जवाब में टीम इंडिया ने 19.5 ओवर में आठ विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यह टीम इंडिया द्वारा टी20 में चेज किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य है। इससे पहले भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2019 में हैदराबाद में 208 रन का लक्ष्य हासिल किया था। इस जीत के साथ भारत टी20 में सबसे ज्यादा बार 200 या इससे ज्यादा के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल करने वाला देश बन गया है। टीम इंडिया ने ऐसा पांच बार किया है, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने ऐसा चार और पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया ने ऐसा तीन-तीन बार किया है। 
विज्ञापन


T20I में भारत द्वारा सफलतापूर्वक उच्चतम लक्ष्य का पीछा किया गया
  • 209 बनाम ऑस्ट्रेलिया, विशाखापत्तनम, 2023
  • 208 बनाम वेस्टइंडीज, हैदराबाद, 2019
  • 207 बनाम श्रीलंका, मोहाली, 2009
  • 204 बनाम न्यूजीलैंड, ऑकलैंड, 2020
  • 202 बनाम ऑस्ट्रेलिया, राजकोट, 2013

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 में सिर्फ दो बार 200+ रन का टारगेट चेज हुआ है और दोनों बार भारत ने ही ऐसा किया है। इससे पहले 2013 में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राजकोट में 202 रन का लक्ष्य हासिल किया था। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने छह बार 190 या इससे ज्यादा का स्कोर बनाया है और सभी छह मौकों पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को हार मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ईशान किशन ने मैच में 39 गेंद में दो चौके और पांच छक्के की मदद से 58 रन की पारी खेली। पांच छक्के किसी भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज द्वारा एक पारी में लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। इस मामले में ईशान ने ऋषभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ा। पंत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गयाना में अपनी 42 गेंद पर नाबाद 65 रन की पारी में चार छक्के लगाए थे। ईशान साथ ही भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज द्वारा टी20 में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर लगाने वाली लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। केएल राहुल ने सबसे ज्यादा तीन बार ऐसा किया है (इसमें राहुल के वो आंकड़े नहीं हैं जिनमें उन्होंने विकेटकीपिंग नहीं की)। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी, पंत और ईशान ने दो-दो बार 50+ का स्कोर किया है।

भारत के लिए नामित विकेटकीपरों द्वारा 50 से अधिक स्कोर (टी20 अंतरराष्ट्रीय में)
  • 3- केएल राहुल
  • 2- एमएस धोनी
  • 2- ऋषभ पंत
  • 2- ईशान किशन
विज्ञापन

भारत के तीन बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह रन आउट हुए। यह दूसरी बार है जब टीम इंडिया के तीन बल्लेबाज एक ही पारी में रन आउट हुए हों और यह सबसे ज्यादा बार भी है। 2015 में हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ भी भारत के तीन बल्लेबाज रन आउट हुए थे। सूर्यकुमार यादव ने 42 गेंद में 80 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने नौ चौके और चार छक्के लगाए। चार छक्के लगाने के साथ ही टी20 में उनके छक्कों की संख्या 108 हो गई है और वह दुनिया में 10वें नंबर पर पहुंच गए। हालांकि, नंबर तीन या इससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सूर्या के T20I में छक्कों की संख्या 100 हो गई है। ऐसा उन्होंने 47 पारियों में किया है। नंबर तीन या इससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के ऑयन मॉर्गन के नाम है। उन्होंने 107 पारियों में 120 छक्के लगाए थे।

नंबर 3 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक T20I छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
  • 120 - ऑयन मॉर्गन (107 पारी)
  • 106 - विराट कोहली (98 पारी)
  • 105 - डेविड मिलर (98 पारी)
  • 100- सूर्यकुमार यादव (47 पारी)
  • 99- कीरोन पोलार्ड (83 पारी)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed