फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS 1st ODI 2025 Rohit Sharma and Virat Kohli Performance after Return in International Cricket Stats

IND vs AUS: 223 दिन बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में की वापसी, आधे घंटे भी क्रीज पर नहीं टिक सके रोहित-कोहली

Sun, 19 Oct 2025 10:00 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 19 Oct 2025 10:00 AM IST
सार

भारत ने रोहित शर्मा, विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल का विकेट जल्द गंवा दिया। रोहित और कोहली ने सात महीने बाद भारतीय जर्सी में वापसी की है, लेकिन वह इसे यादगार नहीं बना सके। 

विज्ञापन
IND vs AUS 1st ODI 2025 Rohit Sharma and Virat Kohli Performance after Return in International Cricket Stats
रोहित-कोहली - फोटो : BCCI X

विस्तार

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली ने 223 दिन बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की, लेकिन दोनों ही आधे घंटे भी क्रीज पर नहीं टिक सके। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और रोहित-कोहली भी अपना प्रभाव नहीं छोड़ सके। ये दोनों खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद से पहली बार भारत के लिए खेलने उतरे, लेकिन इनकी वापसी यादगार नहीं रही। 
विज्ञापन
Trending Videos

भारत ने वनडे में गंवाया लगातार 16वां टॉस
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत के लिए इस मैच में ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी वनडे डेब्यू कर रहे हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने भी दो नए चेहरों को मौका दिया है। भारतीय टीम पर्थ में खेले जा रहे पहले मैच में तीन तेज गेंदबाज और इतने ही ऑलराउंडरों के साथ खेलने उतरी है। भारतीय टीम वनडे में लगातार 16वां टॉस हारी है। भारत ने आखिरी बार इस प्रारूप में टॉस वनडे विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की खराब शुरुआत
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच में बारिश ने खलल डाला जिस कारण मुकाबले को रोकना पड़ा। ओवरकास्ट कंडिशंस के बीच भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और उसने 8.5 ओवर में तीन विकेट पर 25 रन बनाए। हालांकि, कुछ समय बाद मैच दोबारा शुरू हुआ, लेकिन एक ओवर की कटौती की गई और मैच 49 ओवर का कराने का फैसला किया गया। भारत ने रोहित शर्मा, विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल का विकेट गंवा दिया। रोहित और कोहली ने सात महीने बाद भारतीय जर्सी में वापसी की है, लेकिन वह इसे यादगार नहीं बना सके। 
विज्ञापन

खाता भी नहीं खोल सके कोहली
भारत को रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा है। रोहित 223 दिन बाद भारत के लिए खेलने उतरे, लेकिन सिर्फ 16 मिनट ही क्रीज पर टिक सके। रोहित जोश हेजलवुड की गेंद पर स्लिप में कैच थमा बैठे। रोहित अपना 500वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे हैं, लेकिन वह इसे यादगार नहीं बना सके और 14 गेंदों पर एक चौके की मदद से आठ रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली भी पवेलियन लौट गए। कोहली खाता भी नहीं खोल सके और मिचेल स्टार्क की गेंद पर कोनोली को कैच थमा बैठे। रोहित और कोहली की वापसी से प्रशंसक काफी उत्साहित थे, लेकिन बल्ले से ये दोनों ही खिलाड़ी पहले मैच में फेल रहे। मैच भारतीय समायानुसार सुबह नौ बजे शुरू हुआ था और भारत ने रोहित-कोहली का विकेट साढ़े नौ बजने से पहले ही गंवा दिया था। यानी ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी वापसी पर आधे घंटे भी क्रीज पर नहीं बिता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed