फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AFG Test Highlights: India vs Afghanistan 1st Test Day 2 Match Scorecard Updates

IND vs AFG Day-2: भारत ने कसा अफगानिस्तान पर शिकंजा, मानव-कृष्णा ने मेहमानों को दिए पांच झटके; रहमत क्रीज पर

Sun, 07 Jun 2026 05:38 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sun, 07 Jun 2026 05:38 PM IST
सार

IND vs AFG 1st Test Day 2 Highlights : शुभमन गिल और केएल राहुल के शतकों की बदौलत भारत ने पहली पारी 564/8 पर घोषित की। जवाब में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अफगानिस्तान को 113/5 पर रोककर मैच में मजबूत पकड़ बना ली।

विज्ञापन
IND vs AFG Test Highlights: India vs Afghanistan 1st Test Day 2 Match Scorecard Updates
भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट मैच (दूसरा दिन) - फोटो : IANS

विस्तार

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में दूसरे दिन मेजबान टीम ने पूरी तरह से दबदबा बनाए रखा। पहले भारतीय बल्लेबाजों ने विशाल स्कोर खड़ा किया, फिर गेंदबाजों ने अफगानिस्तान के शीर्ष क्रम को झकझोरते हुए मैच पर भारत की पकड़ मजबूत कर दी। भारत ने अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित की। जवाब में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अफगानिस्तान ने 39.5 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाए। मेहमान टीम अभी भी भारत के स्कोर से 451 रन पीछे है।
विज्ञापन

IND vs AFG Test Highlights: India vs Afghanistan 1st Test Day 2 Match Scorecard Updates
केएल राहुल और शुभमन गिल - फोटो : BCCI
राहुल-गिल के शतक, पंत और सुदर्शन के अर्धशतक
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। जायसवाल 24 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन इसके बाद राहुल और साई सुदर्शन ने दूसरे विकेट के लिए 139 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर पारी को संभाल लिया।

सुदर्शन ने 104 गेंदों में 81 रन बनाए, जिसमें 13 चौके शामिल रहे। वहीं राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 165 गेंदों में 100 रन की शतकीय पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर का 11वां शतक रहा। राहुल के आउट होने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने मोर्चा संभाला। उन्होंने पहले राहुल के साथ 67 रन और फिर ऋषभ पंत के साथ चौथे विकेट के लिए 169 रन की बड़ी साझेदारी की। गिल ने 177 गेंदों पर 126 रन बनाए, जिसमें 15 चौके और एक छक्का शामिल रहा। ऋषभ पंत ने भी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 81 रन बनाए। उनकी पारी में छह चौके और तीन छक्के शामिल रहे। अंत में वॉशिंगटन सुंदर 52 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि कुलदीप यादव नौ रन पर नाबाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs AFG Test Highlights: India vs Afghanistan 1st Test Day 2 Match Scorecard Updates
राहुल और गिल - फोटो : BCCI
भारत ने बनाया खास रिकॉर्ड
भारत ने 2023 के बाद पहली बार घरेलू टेस्ट मैच में 550 से अधिक रन बनाए हैं। इससे पहले टीम ने 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में 571 रन बनाए थे। इसके अलावा 564 रन अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इस सूची में शीर्ष पर जिम्बाब्वे है, जिसने 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ 586 रन बनाए थे। गिल और पंत के बीच चौथे विकेट के लिए हुई 169 रन की साझेदारी भी भारत की ओर से अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी बन गई।
विज्ञापन

IND vs AFG Test Highlights: India vs Afghanistan 1st Test Day 2 Match Scorecard Updates
भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट मैच (दूसरा दिन) - फोटो : IANS
सलीम सैफी ने दिखाई दमदार गेंदबाजी
अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद सलीम सैफी सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 27 ओवर में 140 रन देकर छह विकेट हासिल किए। इसके साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में पांच विकेट लेने वाले अफगानिस्तान के तीसरे गेंदबाज बन गए। सैफी अब टेस्ट की एक पारी में अफगानिस्तान के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज भी बन गए हैं। उनसे आगे जियाउर रहमान हैं, जिन्होंने 2025 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 97 रन देकर सात विकेट लिए थे।

IND vs AFG Test Highlights: India vs Afghanistan 1st Test Day 2 Match Scorecard Updates
भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट मैच (दूसरा दिन) - फोटो : IANS
भारतीय गेंदबाजों ने अफगानिस्तान को बैकफुट पर धकेला
विशाल लक्ष्य के जवाब में अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 28 रन के स्कोर पर अब्दुल मलिक (16) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद रहमानुल्लाह गुरबाज भी 12 रन बनाकर चलते बने। सेदिकुल्लाह अटल ने 17 रन का योगदान दिया, जबकि अफसर जजई सिर्फ 3 रन ही बना सके। कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। हालांकि, रहमत शाह ने एक छक्के और छह चौकों की मदद से 43 रन की नाबाद पारी खेलकर संघर्ष जारी रखा। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक वह क्रीज पर डटे हुए थे। भारत की ओर से पदार्पण कर रहे स्पिनर मानव सुथार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 15.5 ओवर में सिर्फ 21 रन देकर तीन विकेट झटके। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट हासिल किए।

IND vs AFG Test Highlights: India vs Afghanistan 1st Test Day 2 Match Scorecard Updates
भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट मैच (दूसरा दिन) - फोटो : IANS
मैच की स्थिति
भारतीय टीम फिलहाल मैच पर पूरी तरह हावी नजर आ रही है। तीसरे दिन शुरुआती सत्र में अफगानिस्तान को जल्द समेटकर भारत बड़ी बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगा, जबकि मेहमान टीम की उम्मीदें रहमत शाह और निचले क्रम के बल्लेबाजों पर डटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed