फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AFG T20 world cup 2021 Know what captain Virat Kohli said about R Ashwin return in team india

IND vs AFG T20: टीम इंडिया में चार साल बाद लौटे अश्विन ने की शानदार गेंदबाजी, तारीफ में विराट कोहली ने पढ़े कसीदे

Thu, 04 Nov 2021 09:17 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 04 Nov 2021 09:17 AM IST
सार

टी-20 विश्व कप मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 66 रनों से हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की। चार साल बाद टीम इंडिया में लौटे आर अश्विन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट लिए। उनकी वापसी को कप्तान विराट कोहली ने सकारात्मक बताया।  

विज्ञापन
IND vs AFG T20 world cup 2021 Know what captain Virat Kohli said about R Ashwin return in team india
विकेट लेने के बाद आर अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईसीसी टी-20 विश्व कप में बुधवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच मैच खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को 66 रनों से हराया। टी-20 वर्ल्ड कप में यह टीम इंडिया की पहली जीत है। इस मैच में टीम इंडिया के सीनियर स्पिनर आर अश्विन को चार साल बाद मौका दिया गया। उन्होंने साल 2017 में आखिरी बार वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनशनल मैच खेला था। वहीं, अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में आर अश्विन ने कसी गेंदबाजी करते हुए 14 रन देकर दो खिलाड़ियों को आउट किया। चार साल बाद टीम इंडिया में लौटे अश्विन को लेकर कप्तान विराट ने बयान दिया। इस दौरन कोहली ने उनकी जमकर तारीफ की। 

विज्ञापन


अश्विन की वापसी पॉजिटिव

मैच के बाद विराट कोहली ने कहा कि अश्विन की वापसी टीम इंडिया के लिए सकारात्मक बात है। अश्विन ने 9 जुलाई 2017 को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला था। कोहली के मुताबिक, अश्विन की वापसी काफी पॉजिटिव बात रही, इसके लिए उन्होंने जमकर मेहनत की, आईपीएल के दौरान उन्होंने गजब की फॉर्म और कंट्रोल दिखाया था, उनमें विकेट लेने की काबिलियत है और वह समझदारी के साथ गेंदबाजी करते हैं। टीम इंडिया के कप्तान विराट ने आगे कहा, आज का विकेट विकेट पहले दो मैचों के विकेट की तुलना में ठीका था। 
विज्ञापन


टॉप ऑर्डर तय है

टीम इंडिया के बैटिंग क्रम को लेकर विराट कोहली ने कहा कि टॉप आर्डर तय है। उन्होंने कहा कि कुछ अपवाद को छोड़ दिया जाए नंबर तीन तक बल्लेबाजी क्रम तय है, अगर सलामी बल्लेबाज पिछले मैचों में 14-15 ओवर तक खेलते तो यह फैसला नहीं करना पड़ता कि अब आक्रामक बल्लेबाजी करनी है, हमें खिलाड़ियों को सपोर्ट करना पड़ता है क्योंकि हर खिलाड़ी की क्षमता और स्किल अलग है और कभी-कभी आज जैसे वे प्रदर्शन करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम इंडिया ने दर्ज की पहली जीत 

टी-20 विश्व कप में अफगानिस्तान को हराकर भारत ने पहली जीत दर्ज की। इससे पहले टीम इंडिया को पाकिस्तान और अफगानिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अबूधाबी में भारत ने पहले खेलते हुए दो विकेट पर 210 रन बनाए। टीम इंडिया की ओर स रोहित शर्मा ने 74 और केएल राहुल ने 69 रनों की पारी खेली। उनके अलावा ऋषभ पंत 27 और हार्दिक पांड्या 35 रन बनाने में सफल रहे। जीते के लिए 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 144 रन बना पाई। अफगानिस्तान की ओर से करीम जनात 42 और मोहम्मद नबी 35 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे। .टीम इंडिया की तरफ से मोहम्मद शमी ने तीन और आर अश्विन ने दो विकेट लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed