{"_id":"65ae51835c7c6ac56d0eb4f6","slug":"ind-vs-afg-sunil-gavaskar-s-big-statement-before-india-england-test-series-advised-rohit-sharma-to-be-smart-2024-01-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AFG: भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, रोहित शर्मा को दी चतुर बनने की सलाह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AFG: भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, रोहित शर्मा को दी चतुर बनने की सलाह
Mon, 22 Jan 2024 04:59 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 22 Jan 2024 04:59 PM IST
सार
गावस्कर ने कहा “कप्तान के रूप में रोहित शर्मा को अपने गेंदबाजों का चतुराई से उपयोग करने की आवश्यकता होगी। आम तौर पर हैदराबाद में पर्याप्त टर्न नहीं होता है, इसलिए यदि इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी करता है और लंच तक सफल शुरुआत करता है, तो हमें यह देखना होगा कि वह अपने गेंदबाजों का उपयोग कैसे करते हैं।"
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीम इंडिया आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड से भिड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। पहला टेस्ट 25 जनवरी से हैदराबाद में शुरू होगा। रोहित शर्मा एंड कंपनी अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप दर्ज करने के बाद इस सीरीज में भी सभी मैच जीतने के इरादे से उतरेगी। इस टेस्ट सीरीज में रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी मैदान में लौटेंगे, जो अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं खेले थे। टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कप्तान रोहित को चतुर बनने की सलाह दी है।
पहला मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा, गावस्कर ने कहा कि रोहित को अपने गेंदबाजों का चतुराई से इस्तेमाल करना होगा, क्योंकि पिच से स्पिन गेंदबाजों को पर्याप्त टर्न नहीं मिलेगा। गावस्कर ने कहा “कप्तान के रूप में रोहित शर्मा को अपने गेंदबाजों का चतुराई से उपयोग करने की आवश्यकता होगी। आम तौर पर हैदराबाद में पर्याप्त टर्न नहीं होता है, इसलिए यदि इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी करता है और लंच तक सफल शुरुआत करता है, तो हमें यह देखना होगा कि वह अपने गेंदबाजों का उपयोग कैसे करते हैं।"
उन्होंने कहा ''रोहित शर्मा ने पिछली घरेलू सीरीज के दौरान चेन्नई टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ जबरदस्त शतक लगाया था। उन्होंने दिखाया कि स्पिन की अनुकूल पिच पर कैसे बल्लेबाजी की जाती है। अगर वह इसी तरह बल्लेबाजी करते हैं तो टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत मिलेगी। इससे तीसरे और चौथे नंबर पर आने वाले खिलाड़ियों काम भी आसान हो जाता है।"
विज्ञापन
इंग्लैंड ने घरेलू मैदान पर भारत के खिलाफ अपनी पिछली सीरीज ड्रा कराई थी। हालांकि, 2012-2013 सीजन में इंग्लैंड से 1-2 की हार के बाद से टीम इंडिया अपने घर में टेस्ट सीरीज में अजेय बनी हुई है। टेस्ट सीरीज में अश्विन जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के नेतृत्व में भारतीय स्पिन गेंदबाज इंग्लैंड की आक्रामक बल्लेबाजी रणनीति पर हावी होना चाहेंगे। ऐसे में दोनों टीमों के बीच मजेदार सीरीज देखने को मिल सकती है।