फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AFG: Nitish Reddy unavailable for selection for second ODI due to a sore left thigh Prince Yadav debu

IND vs AFG: दूसरे वनडे में क्यों नहीं खेल रहे नीतीश रेड्डी? बीसीसीआई ने बताया कारण; प्रिंस यादव ने किया डेब्यू

Wed, 17 Jun 2026 02:25 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 17 Jun 2026 02:25 PM IST
सार

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में नीतीश रेड्डी नहीं खेल रहे हैं। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने नीतीश को लेकर जानकारी दी है।

विज्ञापन
IND vs AFG: Nitish Reddy unavailable for selection for second ODI due to a sore left thigh Prince Yadav debu
नीतीश रेड्डी - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान के कप्तान हशमातुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले भारतीय टीम को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है। नीतीश कुमार रेड्डी इस मुकाबले में भारत की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं।  
विज्ञापन

बीसीसीआई की मेडिकल टीम की नजर में नीतीश
नीतीश की फिटनेस को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बड़ा अपडेट दिया है। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि नीतीश बाएं जांघ में चोट लगने की वजह से वह दूसरे वनडे में चयन के लिए उपलब्ध नहीं हो सके। बोर्ड ने बताया कि बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनका ध्यान रख रही है। नीतीश का प्रदर्शन पहले वनडे मुकाबले में गेंद से शानदार रहा था। उन्होंने दो अहम विकेट अपने नाम किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs AFG: Nitish Reddy unavailable for selection for second ODI due to a sore left thigh Prince Yadav debu
प्रिंस यादव का डेब्यू - फोटो : BCCI
भारत ने किए तीन बदलाव
दूसरे वनडे मुकाबले के लिए भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं। आईपीएल 2026 में दमदार प्रदर्शन के बूते भारतीय टीम में जगह बनाने वाले तेज गेंदबाज प्रिंस यादव अपना वनडे डेब्यू कर रहे हैं। इसके साथ ही कुलदीप यादव और यशस्वी जायसवाल को भी टीम में जगह दी गई है। नीतीश कुमार रेड्डी की जगह पर यशस्वी को मौका दिया गया है, जबकि हर्ष दुबे के स्थान पर कुलदीप को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है। वहीं, प्रिंस यादव प्रसिद्ध कृष्णा के स्थान पर डेब्यू कर रहे हैं। यशस्वी हालांकि, खुद को मिले मौके का फायदा नहीं उठा सके और चार रन बनाकर आउट हुए। 
विज्ञापन

पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम का प्रदर्शन दमदार रहा था। बारिश से प्रभावित मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को सात विकेट से हराया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की पूरी टीम 194 रन बनाकर ढेर हो गई थी। इसके बाद भारतीय टीम ने 24.5 ओवर में 195 रनों के लक्ष्य को तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया था। कप्तान शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 84 रनों की नाबाद पारी खेली थी। वहीं, केएल राहुल और ईशान किशन ने भी बल्ले से अहम योगदान दिया था। गेंदबाजी में गुरनूर बरार और हर्ष दुबे ने तीन-तीन विकेट चटकाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed