फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AFG 1st T20, Rahul Dravid Press Conference Live updates India vs Afghanistan T20 Series Rohit Sharma

IND vs AFG: पहला टी20 नहीं खेलेंगे विराट, कोच द्रविड़ ने ईशान-श्रेयस को टीम में शामिल नहीं करने की वजह भी बताई

Wed, 10 Jan 2024 06:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 10 Jan 2024 06:10 PM IST
सार

Rahul Dravid Press Conference Updates: रोहित और कोहली की करीब एक साल बाद टी20 टीम में वापसी हुई है। ऐसे में इन दोनों के जून में होने वाले टी20 विश्व कप टूर्नामेंट में खेलने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। इन तमाम मुद्दों पर हेड कोच राहुल द्रविड़ ने मीडिया से बातचीत की।

विज्ञापन
IND vs AFG 1st T20, Rahul Dravid Press Conference Live updates India vs Afghanistan T20 Series Rohit Sharma
राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत गुरुवार से होने जा रही है। इस सीरीज के लिए दोनों टीमें जमकर तैयारी कर रही हैं। भारतीय टीम के लिए यह सीरीज बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि टी20 विश्व कप से पहले यह टीम इंडिया की आखिरी टी20 सीरीज होगी। अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच की पूर्व संध्या पर मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने मीडिया से बातचीत की। 
विज्ञापन

विराट कोहली पहला टी20 नहीं खेलेंगे

IND vs AFG 1st T20, Rahul Dravid Press Conference Live updates India vs Afghanistan T20 Series Rohit Sharma
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
द्रविड़ ने इस दौरान यह कहा है कि विराट कोहली मोहाली में होने वाले पहले मुकाबले में नहीं खेलेंगे। कोच ने कहा कि विराट ने निजी कारणों से पहला टी20 नहीं खेलने का फैसला किया है। वह दूसरे और तीसरे टी20 के लिए उपलब्ध रहेंगे। द्रविड़ ने यह भी कहा कि इस सीरीज के दौरान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करती दिखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित-यशस्वी करेंगे ओपनिंग

IND vs AFG 1st T20, Rahul Dravid Press Conference Live updates India vs Afghanistan T20 Series Rohit Sharma
यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित और यशस्वी की ओपनिंग जोड़ी से यह साफ है कि टीम मैनेजमेंट इन दोनों को विश्व कप के प्लान में शामिल कर रहा है और शुभमन गिल फिलहाल प्लान में नहीं हैं। शुभमन का इस फॉर्मेट में हाल फिलहाल में फॉर्म भी खराब रहा है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में वह कुछ खास नहीं कर सके थे। रोहित और यशस्वी सीमित ओवरों के क्रिकेट में पहली बार ओपनिंग करेंगे। इससे पहले दोनों टेस्ट में महत्वपूर्ण साझेदारियां निभा चुके हैं। 
विज्ञापन

14 महीने बाद भारतीय टीम में विराट-रोहित की वापसी

IND vs AFG 1st T20, Rahul Dravid Press Conference Live updates India vs Afghanistan T20 Series Rohit Sharma
विराट कोहली, रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
टी20 विश्व कप 2022 के बाद विराट और रोहित पहली बार किसी टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किए गए हैं। दोनों की करीब 14 महीने बाद टी20 टीम में वापसी हुई है। ऐसे में इन दोनों के जून में होने वाले टी20 विश्व कप में खेलने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 11 जनवरी को मोहाली में, दूसरा टी20 14 जनवरी को इंदौर और तीसरा टी20 17 जनवरी को बेंगलुरु में खेला जाएगा। इस बीच भारतीय टीम भी मोहाली पहुंच चुकी है। भारत के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने कुछ घंटे पहले चंडीगढ़ में टीम बस की तस्वीर शेयर की। इसमें उनके साथ कुलदीप यादव बैठे हुए दिख रहे हैं। 

आईपीएल में प्रदर्शन के आधार पर चुनी जाएगी टीम

IND vs AFG 1st T20, Rahul Dravid Press Conference Live updates India vs Afghanistan T20 Series Rohit Sharma
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
द्रविड़ ने स्वीकार किया कि टी20 विश्व कप 2024 से पहले भारत को केवल एक टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलनी है और ऐसे में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खिलाड़ियों का प्रदर्शन विश्व कप के लिए टीम चयन में अहम भूमिका निभाएगा। आईसीसी ने टी20 विश्व कप 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह टूर्नामेंट 20 टीमों के बीच 1-29 जून के बीच होगा। पहला मैच एक जून को कनाडा और अमेरिका के बीच होगा। वहीं, फाइनल मैच 29 जून को बारबाडोस के मैदान पर खेला जाएगा। भारत का पहला मैच पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ होगा। वहीं, भारत पाकिस्तान मैच नौ जून को खेला जाएगा। पूरा शेड्यूल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

ईशान और श्रेयस को लेकर द्रविड़ ने कही यह बात

IND vs AFG 1st T20, Rahul Dravid Press Conference Live updates India vs Afghanistan T20 Series Rohit Sharma
श्रेयस-ईशान पर द्रविड़ का बयान सामने आया है - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के मुख्य कोच ने यह भी बताया कि ईशान किशन ने क्रिकेट से ब्रेक लिया है और वह अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए चयन के लिए अनुपलब्ध थे। यही वजह है कि वह स्क्वॉड में नहीं हैं। वहीं, मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि श्रेयस अय्यर अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से इसलिए बाहर हैं क्योंकि बीसीसीआई ने उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की थी। हालांकि, भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने अफवाहों को खारिज कर दिया है। द्रविड़ ने कहा, 'श्रेयस अय्यर को टीम में कई बल्लेबाज होने के कारण जगह नहीं मिली। कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं हुई है। ये फर्जी खबरें हैं।

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह , आवेश खान, मुकेश कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed