फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind v sl: umpire Ketttleborough misses third days play due to throat infection

INDvSL: कोलकाता टेस्ट के तीसरे दिन अंपायर की हालत बिगड़ी, नहीं दिखे मैदान पर

Sat, 18 Nov 2017 12:54 PM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
amarujala.com-presented by: मुकेश झा Updated Sat, 18 Nov 2017 12:54 PM IST
विज्ञापन
ind v sl: umpire Ketttleborough misses third days play due to throat infection
अंपायर रिचर्ड केटलब्रॉ - फोटो : sportskeeda

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन अंपायर रिचर्ड केटलब्रॉ अंपायरिंग के लिए मैदान पर नहीं आ सके। बताया जा रहा है कि केटलब्रॉ गले में इनफेक्शन के कारण बीमार पड़ गए। इस वजह से वह मैदान पर अंपायरिग करने नहीं आए।

विज्ञापन


गौरतलब है कि तीसरे दिन के मैच में केटलब्रॉ के स्थान पर वेस्टइंडीज के जोएल विलसन अंपायरिंग कर रहे हैं। विलसन तीसरे दिन नाइजेल लांग के साथ मैदान में अंपायरिंग कर रहे हैं। कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर तीसरे दिन के खेल की शुरुआत पहली पारी में पांच विकेट पर 74 रन से की। हालांकि टीम इंडिया ने 172 रन पर ऑलआउट हो गई है।
विज्ञापन


पढ़ेंः- IndvsSL: टेस्ट सीरीज में 'दादा' और अजहर को पीछे छोड़ सकते हैं 'कैप्टन कोहली'
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारी ने बताया, 'केटलब्रॉ के गले में इनफेक्शन है और तीसरे अंपायर वेस्टइंडीज के विल्सन ने उनकी जगह ली है।' वहीं, चौथे अंपायर अनिल चौधरी को टीवी अंपायर बनाया गया है, जबकि बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के विनोद ठाकुर को अंपायरों के बोर्ड में शामिल किया गया। मालूम हो कि खराब मौसम के कारण टीम इंडिया ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 32.5 ओवर में 5 विकेट खोकर 74 रन बना सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed