फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND v SA Virat Kohli eyes another big win in south africa check Team India records at Johannesburg

IND v SA: कोहली की नजर एक और विराट जीत पर, जोहानिसबर्ग दक्षिण अफ्रीका का होमग्राउंड, लेकिन टीम इंडिया का है अजेय किला

Sat, 01 Jan 2022 09:19 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 01 Jan 2022 09:19 AM IST
सार

विराट कोहली की कप्तानी में अगर भारतीय टीम दूसरा टेस्ट मैच जीत लेती है तो दक्षिण अफ्रीका में उसकी पहली सीरीज जीत होगी। संयोग से जिस मैदान पर यह मैच खेला जाएगा वह टीम इंडिया का अजेय किला रहा है।

विज्ञापन
IND v SA Virat Kohli eyes another big win in south africa check Team India records at Johannesburg
विराट कोहली - फोटो : बीसीसीआई ट्विटर

विस्तार

भारतीय टीम 2022 की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से करेगी। तीन जनवरी से जोहानिसबर्ग में टीम इंडिया सीरीज को जीतने के इरादे से उतरेगी। विराट कोहली की कप्तानी में अगर भारतीय टीम दूसरा टेस्ट मैच जीत लेती है तो दक्षिण अफ्रीका में उसकी पहली सीरीज जीत होगी। संयोग से जिस मैदान पर यह मैच खेला जाएगा वह टीम इंडिया का अजेय किला रहा है।
विज्ञापन


जोहानिसबर्ग में भारतीय टीम अब तक एक भी टेस्ट मैच नहीं हारी है। वह पहली बार यहां 26 से 30 नवंबर तक 1992 में टेस्ट मैच खेली थी। वह मुकाबला ड्रॉ रहा था। इसके बाद 16 से 20 जनवरी तक 1997 में खेला गया मैच भी ड्रॉ रहा था। टीम इंडिया को इस मैदान पर पहली जीत 2006 में मिली थी। 15 से 18 दिसंबर तक हुए उस मैच को भारतीय टीम 123 रन से जीतने में कामयाब हुई थी। वह दक्षिण अफ्रीका में किसी भी मैदान पर पहली टेस्ट जीत थी।
विज्ञापन


जोहानिसबर्ग में जीत चुके हैं कोहली
भारतीय टीम पिछली बार जोहानिसबर्ग में 2018 में खेली थी। 24 से 27 जनवरी तक चले उस मुकाबले को विराट कोहली की टीम ने 63 रन से अपने नाम किया था। कोहली दक्षिण अफ्रीका में दो टेस्ट मैच जीतने वाले पहले कप्तान बन चुके हैं। अब उनकी नजर तीसरी जीत पर होगी। अगर भारतीय टीम यहां मैच जीत लेती है तो इतिहास रच देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विराट कर लेंगे स्टीव वॉ की बराबरी
कोहली की नजर निजी उपलब्धि पर भी होगी। अगर वो जोहानिसबर्ग टेस्ट को जीत लेते हैं तो संयुक्त रूप से दुनिया के तीसरे सफलतम टेस्ट कप्तान बन जाएंगे। विराट ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज कप्तान रहे स्टीव वॉ की बराबरी कर लेंगे। कोहली ने 67 मैचों में कप्तानी की है और 40 में जीते हैं। स्टीव वॉ को 57 मैचों में से 41 में जीत मिली थी। कोहली दूसरा टेस्ट जीतकर वॉ की बराबरी कर लेंगे। जोहानिसबर्ग में सफलता के बाद उनसे आगे सिर्फ रिकी पोंटिंग (48 जीत) और दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ (53 जीत) रह जाएंगे। 


कोहली के लिए शानदार रहा 2021
कोहली के लिए 2021 का साल टेस्ट में कप्तान के तौर पर शानदार रहा है। उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के अपने घरेलू मैदान टेस्ट सीरीज में हराया। उसके बाद इंग्लैंड में जाकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई। फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर में सीरीज जीतने में सफलता हासिल की। साल का अंत सेंचुरियन टेस्ट जीतकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed