फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND v SA: KL Rahul hints MS Dhoni could come to Ranchi ODI know

IND vs SA: रांची वनडे में प्रशंसकों को मिल सकता है सरप्राइज, मैच देखने आ सकते हैं धोनी; कप्तान ने दी जानकारी

Sat, 29 Nov 2025 03:27 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 29 Nov 2025 03:27 PM IST
सार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होगा। पहला मुकाबला पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा। इस मुकाबले में प्रशंसकों को धोनी सरप्राइज दे सकते हैं।

विज्ञापन
IND v SA: KL Rahul hints MS Dhoni could come to Ranchi ODI know
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होगा। पहला मुकाबला पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा। इस मुकाबले में प्रशंसकों को धोनी सरप्राइज दे सकते हैं। वह भारतीय टीम का समर्थन करने स्टेडियम पहुंच सकते हैं। इसकी जानकारी कप्तान केएल राहुल ने दी।
विज्ञापन

धोनी पहुंच सकते हैं स्टेडियम
शुभमन गिल की जगह आगामी सीरीज में टीम के कप्तान नियुक्त किए गए केएल राहुल ने धोनी की मौजूदगी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, 'जाहिर है, हम सभी उनके (धोनी) अधीन खेल चुके हैं। हम सब उनके फ़ैन रहे हैं और उनके साथ ड्रेसिंग रूम भी साझा किया है। वे हमारे लिए एक दोस्त जैसे हैं। धोनी जैसे बड़े और सफल भारतीय क्रिकेटर को जानना अपने आप में एक खुशी की बात है। एक इंसान के तौर पर भी हमने हमेशा उनकी इज्जत की है।'

उन्होंने आगे कहा, 'अगर वह मैच देखने आते हैं, तो यह प्रशंसकों और हमारे लिए उत्साह को और बढ़ा देगा। हम खुश हैं कि उनके आने से माहौल और रोमांचक होगा। अगर भीड़ बड़ी संख्या में आएगी, तो हमें भी यहां खेलने में मजा आएगा। उम्मीद है कि हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे, प्रशंसकों का मनोरंजन करेंगे, मैच जीतेंगे और धोनी भी यही चाहेंगे कि हम जीतें।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रांची में धोनी के घर पहुंचे कोहली 
इससे पहले धोनी और विराट कोहली को रांची में साथ स्पॉट किया गया था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने पुराने साथी और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को अपनी कार में ड्राइव करते हुए नजर आए। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि धोनी खुद कोहली को टीम होटल छोड़ने गए, हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। फिर भी वीडियो में कोहली की मुस्कान और धोनी की सादगी देखकर फैन्स में पुरानी यादें ताजा हो गईं। उस दौर की यादें ताजा हो गईं, जब दोनों मिलकर भारतीय क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय लिख रहे थे। 

View this post on Instagram

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed