फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ind V BD: when 4 indian bowlers return with Same Economy Rate

अनोखी समानताः एक मैच, टीम एक और 4 गेंदबाजों ने दिए 23-23 रन

Thu, 25 Feb 2016 12:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 25 Feb 2016 12:09 PM IST
विज्ञापन
Ind V BD: when 4 indian bowlers return with Same Economy Rate

क्रिकेट के मैदान पर एक से बढ़कर एक अजीबोगरीब घटनाएं हो जाती हैं, लेकिन मीरपुर में मैच के दौरान जो कुछ हुआ वो शायद ही इससे पहले कभी हुआ हो। भारत की ओर से 5 में से 4 गेंदबाजों ने एक ही इकोनॉमी रेट के साथ रन दिए।

विज्ञापन


एशिया कप टी-20 के पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में भारतीय गेंदबाज जब 167 रनों के लक्ष्य का बचाव करने उतरे तो उन्होंने शुरुआत से ही कसी हुई गेंदबाजी की। उनकी कसी हुई गेंदबाजी का असर यह हुआ कि मेजबान बांग्लादेश पूरे 20 ओवर भी खेलकर महज 121 (7 विकेट) रन ही बना सके।
विज्ञापन


इस मैच में भारत की ओर 5 गेंदबाजों ने गेंदें फेंकी जिसमें से 4 गेंदबाजों ने अपने-अपने कोटे के 4-4 ओवर डाले और दिलचस्प तरीके से एक समान रन खर्च भी किए। लेफ्ट ऑर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा को छोड़कर अन्य 4 गेंदबाजों आशीष नेहरा, जसप्रीत बुमराह, आर अश्विन और हार्दिक पांड्या ने अपने स्पेल में 23-23 रन दिए। 4-4 ओवर में 23-23 रन देने के कारण इन चारों गेंदबाजों का इकोनॉमी रेट 5.75 ही रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही इन गेंदबाजों के साथ दिलचस्प यह भी रहा कि इन चारों को ही सफलता भी मिली, जिसमें नेहरा को 3 विकेट के अलावा अन्य 3 को 1-1 विकेट मिले। एक और खास बात यह कि हार्दिक और जडेजा ने 11 गेंदों पर 0 रन दिए।

नेहरा का भी कमाल, पहले 2 ओवर में 2 अनोखी समानताएं

Ind V BD: when 4 indian bowlers return with Same Economy Rate

मेजबान बांग्लादेश के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए भारत के 4 गेंदबाजों ने एकसमान रन खर्च किए। लेकिन लेफ्ट ऑर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा इस लिस्ट में शामिल नहीं हो सके। वह भले ही इससे दूर हो गए हों लेकिन उन्होंने भी सकी हुई गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 25 रन दिए, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

इस अजीब सी समानता के अलावा 37 साल के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने भी कमाल कर दिखाया और 23 रन देकर 3 विकेट लिए जो उनके करियर का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है। मैच में पहला ओवर डालने के साथ ही उन्होंने अपने शुरुआती 2 ओवर में 2 अनोखी समानताएं भी कर डाली।

पहली 3 गेंदों पर एक भी रन दिए बगैर उन्होंने बेहद कसी हुई गेंदबाजी की। उनकी दोहरी समानता यह रही कि अपने पहले 2 ओवर की शुरुआती 3 गेंदों पर 0 रन देने के बाद एक गेंद पर 3 रन भी दे डाले। दूसरा ओवर उनके लिए बेहद खास रहा क्योंकि दूसरी गेंद पर उन्होंने टीम को पहली सफलता भी दिलाई। तीसरी गेंद पर भी एक जोरदार अपील हुई थी लेकिन अंपायर ने आउट देने से मना कर दिया।

अपने अंतिम ओवर में उन्होंने 4 गेंदों पर एक भी रन नहीं दिया। साथ ही कुल 24 गेंदों में 13 गेंदों में एक भी रन नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed