{"_id":"6a9add16f9e47eb22e0ba315","slug":"virat-the-best-ever-i-ve-seen-in-odis-glenn-maxwell-hails-ex-rcb-teammate-2026-09-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'वनडे में उनसे बेहतर मैंने किसी को नहीं देखा': मैक्सवेल ने किसे बताया एकदिवसीय क्रिकेट का महान खिलाड़ी? जानें","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
'वनडे में उनसे बेहतर मैंने किसी को नहीं देखा': मैक्सवेल ने किसे बताया एकदिवसीय क्रिकेट का महान खिलाड़ी? जानें
Fri, 04 Sep 2026 08:30 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 04 Sep 2026 08:30 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने विराट कोहली को वनडे क्रिकेट में अपने देखे हुए सबसे बेहतरीन बल्लेबाज का दर्जा दिया है। मैक्सवेल ने कोहली की गेंद को गैप में पहुंचाने की क्षमता और समय लेने की कला की तारीफ की। टी20 में उन्होंने आंद्रे रसेल और टेस्ट में स्टीव स्मिथ को अपना सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना।
विज्ञापन
मैक्सवेल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विराट कोहली की बल्लेबाजी ने दुनिया के कई दिग्गजों को प्रभावित किया है, लेकिन जब कोई ऐसा खिलाड़ी उनकी तारीफ करे जो खुद लंबे समय तक उनके खिलाफ मैदान पर उतरा हो, तो बात और खास हो जाती है। ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अपने पूर्व आरसीबी साथी को लेकर ऐसा ही बयान दिया है। उन्होंने कोहली को वनडे क्रिकेट में अपने देखे हुए सबसे बेहतरीन बल्लेबाज का दर्जा दिया।
विराट कोहली
- फोटो : ANI
'वनडे में कोहली से बेहतर किसी को नहीं देखा'
- ग्लेन मैक्सवेल ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों ब्रैड हैडिन और एलिसा हीली के पॉडकास्ट ‘कीपिंग इट क्रिकेट’ पर अलग-अलग फॉर्मेट के अपने सर्वकालिक पसंदीदा खिलाड़ियों का चयन किया। वनडे क्रिकेट के लिए उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के विराट कोहली का नाम लिया।
- मैक्सवेल ने कहा, 'वनडे क्रिकेट में मैंने जितना सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी देखा है, वह कोहली हैं। हमारे खिलाफ उन्होंने जो कुछ पारियां खेली हैं, उनमें से कुछ अविश्वसनीय रही हैं। उनके पास बस ज्यादा समय होता है। वह गेंद को मैदान में जहां चाहते हैं, वहां पहुंचाने में सक्षम हैं। वह बिल्कुल अलग स्तर के खिलाड़ी हैं।' मैक्सवेल और कोहली लंबे समय तक आरसीबी में साथ भी खेले हैं। ऐसे में कोहली की बल्लेबाजी को करीब से देखने का उनका अनुभव इस तारीफ को और खास बनाता है।
विराट कोहली
- फोटो : PTI
आंकड़े भी बताते हैं क्यों खास हैं विराट
वनडे क्रिकेट में विराट कोहली के आंकड़े भी मैक्सवेल की बात को मजबूती देते हैं। उन्होंने अब तक 314 वनडे मैचों की 302 पारियों में 14,941 रन बनाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 58.59 है और उनके नाम 54 शतक और 79 अर्धशतक दर्ज हैं। खास तौर पर सफल रन चेज में कोहली का रिकॉर्ड असाधारण रहा है। उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए 111 मैचों की 105 पारियों में 6,235 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 89.07 रहा है, जिसमें 24 शतक और 29 अर्धशतक शामिल हैं।

ग्लेन मैक्सवेल
- फोटो : ANI
इस साल भी जारी है कोहली का जलवा
वनडे में इस साल भी कोहली का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने छह पारियों में 384 रन बनाए हैं और उनका औसत 64.00 है। उनका स्ट्राइक रेट 106 से ज्यादा रहा है। इस दौरान उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतक भी लगाए हैं। यानी उम्र और अनुभव के इस पड़ाव पर भी कोहली का वनडे क्रिकेट में दबदबा कायम है। मैक्सवेल का बयान इसी निरंतरता की ओर इशारा करता है।

आंद्रे रसेल (फाइल)
- फोटो : एएनआई
टी20 में मैक्सवेल की पसंद कौन?
मैक्सवेल ने टी20 क्रिकेट में वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को अपना सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना। उन्होंने रसेल की ताकत, फील्डिंग और तेज गेंदबाजी क्षमता की जमकर तारीफ की। मैक्सवेल ने कहा, 'टी20 में आंद्रे रसेल जैसे खिलाड़ी को नजरअंदाज करना मुश्किल है। उनकी ताकत अविश्वसनीय है। अगर वह लगातार ऐसा करते रहें, तो उन्हें रोकना मुश्किल है। वह गेंद को बहुत जोर से और बहुत दूर मारते हैं। इसके साथ वह 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते थे और महत्वपूर्ण जगहों पर शानदार फील्डिंग भी करते थे। वह सचमुच एक परफेक्ट क्रिकेटर हैं।' रसेल ने टी20 क्रिकेट में 607 मैचों में 9,919 रन बनाए हैं और 535 विकेट भी लिए हैं। उनके नाम इस फॉर्मेट में 808 छक्के हैं।