फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND v BAN Rishabh Pant first time does stumping in t20 cricket removes soumya sarkar bells

VIDEO: ऋषभ पंत ने 22वें मैच में खोला खाता, पहली बार टी-20 में किया ये काम

Thu, 07 Nov 2019 08:38 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 07 Nov 2019 08:38 PM IST
विज्ञापन
IND v BAN Rishabh Pant first time does stumping in t20 cricket removes soumya sarkar bells
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर

महेंद्र सिंह धोनी के उत्तराधिकारी के तौर पर देखे जा रहे ऋषभ पंत के ऊपर सभी की निगाहें हैं। आईपीएल में जबरदस्त प्रदर्शन कर टीम इंडिया में जगह बनाने वाले पंत से सभी को काफी उम्मीदें हैं। इसी कड़ी में पंत ने राजकोट में खेले जा रहे भारत-बांग्लादेश दूसरे टी-20 में विकेट के पीछे पहली बार अपना खाता खोला। पंत अपना 22वां अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेल रहे हैं। उन्होंने विकेट के पीछे पहली बार स्टंपिंग की है। 

विज्ञापन

 

पंत ने 13वें ओवर में चहल की गेंद पर सौम्य सरकार का शिकार किया और टी-20 में पहली स्टंपिंग अपने नाम की। हालांकि पंत ने अगर गलती नहीं की होती तो इससे पहले ही यह उपलब्धि हासिल कर लेते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


VIDEO: गलती पर गलती... ऋषभ पंत ने विकेट के पीछे की बड़ी भूल, भारत को हुआ बड़ा नुकसान

लेकिन युजवेंद्र चहल की छठे ओवर की तीसरी गेंद पर पंत ने लिटन दास की स्टंपिंग करने के लिए आगे से गेंद पकड़ ली जिसे थर्ड अंपायर ने नो बॉल दे दिया और लिटन दास नॉटआउट रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed