{"_id":"674d992765e6fc8599064a0b","slug":"ind-u19-vs-jpn-u19-asia-cup-2024-indian-cricket-team-u19-captain-mohamed-amaan-century-japan-know-his-profile-2024-12-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"U-19 Asia Cup: पहले मां फिर पिता को खोया, कठिनाई के बावजूद नहीं मानी हार, अब कप्तान मोहम्मद अमान ने जड़ा शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
U-19 Asia Cup: पहले मां फिर पिता को खोया, कठिनाई के बावजूद नहीं मानी हार, अब कप्तान मोहम्मद अमान ने जड़ा शतक
Mon, 02 Dec 2024 04:55 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 02 Dec 2024 04:55 PM IST
सार
दाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए इस मुकाम तक पहुंचना आसान नहीं रहा। उनकी कहानी किसी फिल्म की पटकथा से कम नहीं है। आइये जानते हैं...
विज्ञापन
मोहम्मद अमान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत की अंडर-19 टीम के कप्तान मोहम्मद अमान जापान के खिलाफ शतक जड़कर सुर्खियों में छाए हुए हैं। सोमवार को खेले गए मुकाबले में युवा बल्लेबाज ने दमदार प्रदर्शन करते हुए सात चौकों की मदद से 122 रनों की नाबाद पारी खेली और जापान के सामने 340 रन का लक्ष्य रखा। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज के लिए इस मुकाम तक पहुंचना आसान नहीं रहा। उनकी कहानी किसी फिल्म की पटकथा से कम नहीं है। आइये जानते हैं...
विज्ञापन
इस तरह हुआ क्रिकेट से लगाव
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जन्मे मोहम्मद अमान 2011 में क्रिकेट से मुखातिब हुए थे। भारत ने 1983 के बाद दूसरी बार महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में वनडे विश्व कप की ट्रॉफी जीती थी। तब अमान सिर्फ पांच वर्ष के थे। बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्होंने भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया ऐतिहासिक फाइनल मुकाबला अपने पड़ोसी की टीवी पर देखा था। भारत की छह विकेट से जीत के बाद सभी ने जमकर जश्न मनाया । तब अमान छोटे थे, लेकिन क्रिकेट से उनका एक खास रिश्ता बन गया। उन्होंने पहले गली-मोहल्ले में खेलना शुरू किया, बाद में शहर में होने वाले छोटे-बड़े टूर्नामेंट्स में भाग लेना शुरू किया।

माता-पिता को खोया
अमान के जीवन में एक ऐसा दौर भी आया जब उन्हें क्रिकेट छोड़ने के लिए भी मजबूर होना पड़ा। 2020 में उनकी मां का कोविड के कारण देहांत हो गया। 2022 में उनके पिता जो ट्रक ड्राइवर थे, उन्होंने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। अब परिवार की जिम्मेदारी उनके सिर पर आ गई। पिता के देहांत के तीन-चार दिन बाद ही उन्हें अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए यूपी कैंप से फोन आया था। अपने कोच राजीव गोयल से सलाह के बाद उन्होंने खेलने का फैसला लिया, लेकिन वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए।

क्रिकेट से दूरी बनाने की आई नौबत
जब वह वापस लौटे तो फिर परिवार की जिम्मेदारियों ने उन पर हावी होना शुरू कर दिया। एक वक्त ऐसा आया जब उन्होंने क्रिकेट से दूरी बनाने का भी फैसला कर लिया। वह अपने कोच से मदद मांगने के लिए गए। तब उनके कोच ने उन्हें स्टेडियम में छोटे बच्चों को कोचिंग देने की नौकरी दे दी। इस तरह क्रिकेट से अमान के तार जुड़े रहे।

सितंबर में मिली कप्तानी
सितंबर में अमान को भारत की अंडर-19 टीम की कमान पहली बार सौंपी गई थी। पुड्डुचेरी में भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीमों के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कप्तान चुना। इसने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी। अब वह एशिया कप में टीम का नेतृ्त्व कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में अमान ने दो अर्धशतकों की मदद से 129 रन बनाए थे। यह सीरीज भारत ने 3-0 से अपने नाम की थी। फैंस को उम्मीद है कि अब एशिया कप में भी अमान भारत को जीत दिलाने में कामयाब होंगे।