फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND U19 vs AUS U19 World Cup Final Playing 11 Team India vs Australia Under 19 Final Captain and Players List

IND vs AUS U19 WC Final: छठा विश्व कप जीतने उतरेगी टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया से फाइनल मैच आज; संभावित प्लेइंग-11

Sun, 11 Feb 2024 12:45 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेनोनी (दक्षिण अफ्रीका)।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेनोनी (दक्षिण अफ्रीका)। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 11 Feb 2024 12:45 PM IST
सार

India U19 vs Australia U19 World Cup Final Playing 11 Prediction : सहारन की अगुवाई वाली मौजूदा टीम शुरू में इतनी शानदार नहीं दिख रही थी क्योंकि कुछ महीने पहले वह अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में जगह बनाने में असफल रही थी, लेकिन यहां टीम फॉर्म में आ गई है।

विज्ञापन
IND U19 vs AUS U19 World Cup Final Playing 11 Team India vs Australia Under 19 Final Captain and Players List
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : ICC

विस्तार

भारत के युवा क्रिकेटर रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल जीतकर रिकॉर्ड छठा आईसीसी अंडर-19 वनडे विश्व कप खिताब जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे। इसके बाद कुछ के करियर को उड़ान भरने के लिए पंख मिलेंगे, जबकि कुछ गुमनामी में चले जाएंगे। यह मैच डेढ़ बजे शुरू होगा और टॉस आधे घंटे पहले होगा।
विज्ञापन


टूर्नामेंट में अजेय है भारतीय टीम
सहारन की अगुवाई वाली मौजूदा टीम शुरू में इतनी शानदार नहीं दिख रही थी क्योंकि कुछ महीने पहले वह अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में जगह बनाने में असफल रही थी, लेकिन यहां टीम फॉर्म में आ गई है। इस टूर्नामेंट 389 बनाने वाले सहारन टीम का प्रदर्शन प्रत्येक मैच में बेहतर होता गया और उसने बड़े अंतर से जीत दर्ज की। बस सेमीफाइनल ही ऐसा था जिसमें उसने मेजबान दक्षिण अफ्रीका को महज एक विकेट से हराया। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है।
विज्ञापन
Trending Videos

IND U19 vs AUS U19 World Cup Final Playing 11 Team India vs Australia Under 19 Final Captain and Players List
भारतीय अंडर 19 टीम - फोटो : Twitter
सरफराज के भाई मुशीर से अच्छी पारी की आस
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में शामिल सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान कप्तान उदय के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं और एक उपयोगी बाएं हाथ के स्पिनर भी हैं। उनसे फाइनल में भी बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज राज लिंबानी और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नमन तिवारी प्रभावी रहे हैं, लेकिन अगले स्तर के लिए तैयार नहीं हैं। लेकिन रविवार को उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इस स्तर के लिए काफी होगा।

2016 और 2020 के फाइनल में हारा था भारत :
भारत की अंडर-19 टीम ने 2012 और 2018 फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था और इस चरण के खिताबी मैच में भी वह प्रबल दावेदार होगी। भारतीय टीम हमेशा आयु वर्ग के टूर्नामेंट में ‘पावरहाउस’ रही है और इस टूर्नामेंट में नौवीं बार फाइनल में पहुंचना इसका प्रमाण है। भारत की अंडर-19 टीम ने 2016 के बाद सभी फाइनल खेले हैं जिसमें से उसने 2018 और 2022 चरण में खिताब जीते जबकि 2016 और 2020 में उसे हार मिली।
विज्ञापन

IND U19 vs AUS U19 World Cup Final Playing 11 Team India vs Australia Under 19 Final Captain and Players List
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
ऑस्ट्रेलिया को कम आंकना होगा गलत
चाहे सीनियर टीम हो या जूनियर ऑस्ट्रेलिया को कम आंकना गलत होगा। पिछले साल 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलियाई सीनियर टीम ने रोहित शर्मा की अगुवाई वाली सीनियर टीम को वनडे विश्व कप के फाइनल में हराकर भारतीय का दिल तोड़ दिया था। अब कप्तान उदय सहारन की अगुवाई वाली भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया की टीम को हराकर खिताब जीतना सुखद होगा।

ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को करीबी मुकाबले में हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ह्यू वेबगेन, सलामी बल्लेबाज हैरी डिक्सन, तेज गेंदबाज टॉम स्ट्रेकर और कैलम विडलर ने इस चरण के दौरान लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है जो भारत के लिए परेशानी बन सकते हैं।
विज्ञापन

IND U19 vs AUS U19 World Cup Final Playing 11 Team India vs Australia Under 19 Final Captain and Players List
भारतीय अंडर 19 टीम - फोटो : सोशल मीडिया
फाइनल जीतने के लिए भारत को इन गलतियों से बचना होगा
  • खराब क्षेत्ररक्षण: उदय की टीम खिताबी ट्रॉफी को जीतना चाहती है तो उसे क्षेत्ररक्षण अच्छा करना होगा। खराब क्षेत्ररक्षण जीता हुआ मैच भी हरवा सकता है।
  • धीमी बल्लेबाजी: पिछले साल वनडे विश्व कप के फाइनल में रोहित की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धीमी बल्लेबाजी की थी। ऐसे में टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाई। जूनियर टीम को भी धीमी बल्लेबाजी से बचना होगा।
  • मौका नहीं दें: ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण किसी भी विभाग में वापसी का मौका नहीं देना है। अगर ऑस्ट्रेलिया को वापसी का मौका दिया तो वह भारत को ट्रॉफी ले जाने नहीं देगा।

IND U19 vs AUS U19 World Cup Final Playing 11 Team India vs Australia Under 19 Final Captain and Players List
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
ऑस्ट्रेलिया: ह्यू वेबगेन (कप्तान), हैरी डिक्सन, सैम कोनस्टास, हरजस सिंह, रेयान हिक्स (विकेटकीपर), ओलिवर पीक, टॉम कैंपबेल, राफेल मैकमिलन, टॉम स्ट्रेकर, महली बियर्डमैन, कैलम विडलर।

भारत: आदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, मुशीर खान, उदय सहारन (कप्तान), प्रियांशु मोलिया, सचिन धस, अरावेली अवनीश (विकेटकीपर), मुरुगन अभिषेक, नमन तिवारी, राज लिम्बानी, सौम्य पांडे।

टीमें :
भारत: उदय सहारन (कप्तान), अर्शिन कुलकर्णी, आदर्श सिंह, रुद्र मयूर पटेल, सचिन धास, प्रियांशु मोलिया, मुशीर खान, अरावली अवनीश राव, सौम्य पांडे, मुरुगन अभिषेक, इनेश महाजन, धनुष गौड़ा, आराध्या शुक्ला, राज लिंबानी, नमन तिवारी।

ऑस्ट्रेलिया: ह्यू वेबगेन (कप्तान), लाचलान ऐटकेन, चार्ली एंडरसन, हरकीरत बाजवा, महली बियर्डमैन, टॉम कैंपबेल, हैरी डिक्सन, रेयान हिक्स, सैम कोनस्टास, राफेल मैकमिलन, ऐडन ओकोनोर, हरजस सिंह, टॉम स्ट्रेकर, कैलम विडलर और ओली पीक।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed