फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND-A-W vs AUS-A-W: India won the second ODI by two wickets took an unassailable 2-0 lead against Australia

IND-A-W vs AUS-A-W: एलिसा हीली की मेहनत पर फिरा पानी, दूसरे वनडे में ऑलराउंड प्रदर्शन से जीती भारत-ए टीम

Fri, 15 Aug 2025 05:58 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 15 Aug 2025 05:58 PM IST
सार

ब्रिस्बेन में खेले गए दूसरे मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ए की टीम ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 265 रन बनाए। जवाब में भारत ने यास्तिका भाटिया, राधा यादव और तनुजा कंवर की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 49.5 ओवर में आठ विकेट पर 266 रन बनाए और दो विकेट मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
IND-A-W vs AUS-A-W: India won the second ODI by two wickets took an unassailable 2-0 lead against Australia
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : BCCIWomen-x

विस्तार

भारत ए की महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया ए की टीम को दो विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। शुक्रवार को ब्रिस्बेन में खेले गए दूसरे मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ए की टीम ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 265 रन बनाए। जवाब में भारत ने यास्तिका भाटिया, राधा यादव और तनुजा कंवर की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 49.5 ओवर में आठ विकेट पर 266 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इससे पहले भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए को शुरुआती मुकाबले में तीन विकेट से हराया था। अब दोनों टीमों का सामना इस सीरीज के आखिरी मुकाबले में 17 अगस्त को होगा।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ए महिला टीम की पारी
ऑस्ट्रेलिया ए महिला टीम की ओर से सबसे बड़ा योगदान एलिसा हीली का रहा, जिन्होंने 87 गेंदों में 91 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें आठ चौके और तीन छक्के शामिल थे। इसके अलावा एला हेवर्ड ने 28, किम गर्थ ने नाबाद 41 और रैचेल ट्रेनेमान ने 24 रन जोड़े। ताहलिया विल्सन (8), ताहलिया मैकग्रा (15) और अनिका लीरॉयड (9) जल्दी पवेलियन लौट गईं। निचले क्रम में जॉर्जिया प्रेस्टविज ने तेज 18 रन बनाए जबकि एमी एडगर ने सात और डार्सी ब्राउन ने नाबाद चार रन का योगदान दिया। भारत ए की ओर से मिन्नू मणि और साइमा ठाकोर ने प्रभावशाली गेंदबाजी की। मणि ने तीन विकेट लिए जबकि ठाकोर को दो विकेट मिले। वहीं, तितास साधु, राधा यादव, प्रेमा रावत और तनुजा कंवर ने एक-एक सफलता हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ए महिला टीम की पारी
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ए की ओर से सबसे बड़ी पारी विकेटकीपर बल्लेबाज यस्तिका भाटिया ने खेली। उन्होंने 71 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 66 रन बनाए। कप्तान राधा यादव ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया और 78 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली। इसके अलावा तनुजा कंवर ने 50 रन बनाए जबकि प्रेमा रावत 32 रन बनाकर नाबाद रहीं। राघवी बिष्ट ने 14 और तेजल हसाबनिस ने 19 रन का योगदान दिया। हालांकि शीर्ष क्रम में शेफाली वर्मा (4) और धारा गुजर (0) जल्दी आउट हो गईं, लेकिन मध्यक्रम और निचले क्रम ने पारी को संभाला। ऑस्ट्रेलिया ए की ओर से जॉर्जिया प्रेस्टविज, एमी एडगर और एला हेवर्ड ने दो-दो विकेट झटके जबकि किम गार्थ को एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed