फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND-A-W vs AUS-A-W Alyssa Healy praised Indian spinners said- we have to be careful with them in the World Cup
IND Inning
88/1 (7.1 ov)
Ishan Kishan 13(9)*
Sanju Samson 54 (23)
WI elected to bowl

IND-A-W vs AUS-A-W: एलिसा हीली ने की भारतीय स्पिनरों की प्रशंसा, कहा- विश्व कप में हमें उनसे सावधान रहना होगा

Sun, 17 Aug 2025 04:56 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 17 Aug 2025 04:56 PM IST
सार

हीली ने भारत ए के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ए का प्रतिनिधित्व करते हुए तीन मैचों की सीरीज के आखिरी वनडे में नाबाद 137 रन की पारी के साथ लय में वापसी की। उनकी इस पारी से टीम सांत्वना जीत दर्ज करने में सफल रही। हीली ने सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाते हुए सबसे ज्यादा रन बनाए।

विज्ञापन
IND-A-W vs AUS-A-W Alyssa Healy praised Indian spinners said- we have to be careful with them in the World Cup
एलिसा हीली - फोटो : ANI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी खिलाड़ी एलिसा हीली ने माना है कि रिकॉर्ड आठवीं बार विश्व कप जीतने के लिए उनकी टीम को भारतीय उपमहाद्वीप में स्पिन गेंदबाजों की चुनौती से बड़े पैमाने पर निपटना होगा। महिला विश्व कप का आयोजन अगले महीने भारत और श्रीलंका में होगा। इस विश्व कप में गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज पर सबकी निगाहें होंगी।
विज्ञापन
Trending Videos

हीली की तूफानी पारी
हीली ने भारत ए के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ए का प्रतिनिधित्व करते हुए तीन मैचों की सीरीज के आखिरी वनडे में नाबाद 137 रन की पारी के साथ लय में वापसी की। उनकी इस पारी से टीम सांत्वना जीत दर्ज करने में सफल रही। हीली ने सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाते हुए सबसे ज्यादा रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पिनर्स की तारीफ
हीली ने सीरीज के दूसरे मैच में भी 91 रन की पारी खेली थी। वह अनुभवी स्पिनरों से सजी भारत ए के गेंदबाजों से निपटने में काफी सफल रहीं। भारत ए की टीम में राधा यादव, मिन्नु मणि, तनुजा कंवर और प्रेमा रावत जैसी स्पिनर शामिल थीं। प्रेमा तीसरे वनडे की अंतिम एकादश का हिस्सा नहीं थी। हीली ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, 'भारत ए की इस की टीम में स्पिनरों की भरमार है। हमें आगामी विश्व कप में भी इसी तरह की टीमों का सामना करना पड़ेगा। वहां भी बीच के ओवरों में स्पिन का ही दबदबा रहेगा।'
विज्ञापन

आखिरी मैच में क्या हुआ?
ऑस्ट्रेलिया ए की महिला टीम ने भारत ए की महिला टीम को तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले में नौ विकेट से हरा दिया। तीन मैचों की इस सीरीज में यह ऑस्ट्रेलिया की पहली जीत है। भारत ने शुरुआती दो मुकाबले जीते थे, यही वजह है कि टीम ने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। रविवार को ब्रिस्बेन में खेले गए अंतिम वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 47.4 ओवर में 10 विकेट पर 216 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 27.5 ओवर में एलिसा हीली की 137 रनों की नाबाद पारी के दम पर 222 रन बनाए और 133 गेंदों के शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed