{"_id":"690cd05d896e41a0ac079c89","slug":"ind-a-vs-sa-a-cricket-score-india-vs-south-africa-2025-unofficial-test-match-day-1-updates-2025-11-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND A vs SA A: 12 चौके, चार छक्के और शतक...द. अफ्रीका के खिलाफ जुरेल का तूफान, भारत ने पहले दिन 255 रन बनाए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND A vs SA A: 12 चौके, चार छक्के और शतक...द. अफ्रीका के खिलाफ जुरेल का तूफान, भारत ने पहले दिन 255 रन बनाए
Thu, 06 Nov 2025 10:14 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 06 Nov 2025 10:14 PM IST
सार
पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर भारत ए ने सात विकेट 126 रन पर गंवा दिए थे लेकिन जुरेल (नाबाद 132) और कुलदीप यादव (20) ने आठवें विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी की। जुरेल ने 175 गेंदों में 12 चौकों और चार छक्कों की मदद से 126 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
ध्रुव जुरेल
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ध्रुव जुरेल के शानदार शतक की मदद से भारत ए ने शीर्षक्रम की नाकामी से उबरते हुए दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ चार दिवसीय मैच के पहले दिन 255 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर भारत ए ने सात विकेट 126 रन पर गंवा दिए थे लेकिन जुरेल (नाबाद 132) और कुलदीप यादव (20) ने आठवें विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी की। जुरेल ने 175 गेंदों में 12 चौकों और चार छक्कों की मदद से 126 रन की पारी खेली जबकि कुलदीप ने अपनी पारी में 87 गेंदों का सामना किया।
जुरेल ने ऑफ स्पिनर प्रेनेलन सुब्रायेन को लॉन्ग आन पर शानदार छक्का जड़ा। इसके बाद इसी गेंदबाज को स्लॉग स्वीप पर छक्का लगाया। उन्होंने वान वूरेन की गेंद पर एक रन लेकर प्रथम श्रेणी क्रिकेट में चौथा शतक पूरा किया। पिछली सात पारियों में यह उनका तीसरा शतक है। उन्होंने आस्ट्रेलिया ए के खिलाफ लखनऊ में और वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में शतक बनाया था। इससे पहले साइ सुदर्शन (17), केएल राहुल (19) और कप्तान ऋषभ पंत (24) सस्ते में आउट हो गए।