फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND A vs SA A 2nd Unofficial test Shubman Gill misses century on first day

शुभमन गिल शतक से चूके, दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ पहले दिन भारत ए का स्कोर 233/3

Wed, 18 Sep 2019 07:51 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 18 Sep 2019 07:51 AM IST
विज्ञापन
IND A vs SA A 2nd Unofficial test Shubman Gill misses century on first day
शुभमन गिल - फोटो : social media

भारत ए और दक्षिण अफ्रीका ए के बीच दूसरा अनधिकृत टेस्ट मैच मैसूर में शुरू हो चूका। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम ने शुभमन गिल के 92 रन की मदद से तीन विकेट पर 233 रन बना लिए थे।

विज्ञापन


सलामी बल्लेबाज गिल ने आउट होने से पहले अपनी पारी में 12 चौके और एक छक्का लगाया। वह शतक से आठ रन से चूक गए। इससे पहले शुरूआती टेस्ट में भी वह 90 रन पर आउट हो गए थे।
विज्ञापन


भारतीय टीम से बाहर चल रहे करूण नायर 78 और कप्तान रिद्धिमान साहा 36 रन बनाकर खेल रहे थे जब खराब रोशनी के कारण 74 ओवरों में ही खेल रोकना पड़ा। पहले बल्लेबाजी के लिए भेजी गई भारत ए की शुरूआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन पांच रन बनाकर छठे ओवर में लुंगी एंगिडी की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गुजरात के बल्लेबाज प्रियांक पांचाल ने 39 ओवर टिककर बल्लेबाजी की लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके। उनके आउट होने के समय स्कोर दो विकेट पर 31 रन था। नायर ने साहा के साथ चौथे विकेट की नाबाद साझेदारी में 67 रन जोड़ लिए हैं।


वर्नोन फिलैंडर की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने काफी अनुशासित प्रदर्शन किया। गिल ने नायर के साथ तीसरे विकेट के लिये 34 ओवर में 135 रन की साझेदारी की। गिल लुथु सिपाम्ला की गेंद पर सेनुरान मुथुस्वामी को कैच देकर आउट हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed