{"_id":"66d99c28ea76a630f9012c0f","slug":"ind-a-vs-ind-b-duleep-trophy-19-year-old-sensation-musheer-khan-scored-century-rishabh-pant-yashasvi-2024-09-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND A vs IND B, Duleep Trophy: जिस पिच पर पंत-यशस्वी और सरफराज हुए फेल, वहां 19 साल के लड़के ने लगा दिया शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND A vs IND B, Duleep Trophy: जिस पिच पर पंत-यशस्वी और सरफराज हुए फेल, वहां 19 साल के लड़के ने लगा दिया शतक
Thu, 05 Sep 2024 05:28 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 05 Sep 2024 05:28 PM IST
सार
ऐसी पिच जहां यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यू ईश्वरन, सरफराज खान और ऋषभ पंत जैसे दिग्गज बल्ले से फेल रहे, वहीं 19 साल के मुशीर ने अपनी सूझबूझ वाली बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
दलीप ट्रॉफी
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दलीप ट्रॉफी में इंडिया ए का सामना इंडिया बी से जारी है। यह मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया-बी ने सात विकेट गंवाकर 202 रन बना लिए हैं। टॉस इंडिया ए के कप्तान शुभमन गिल ने जीता था और इंडिया बी को पहले बल्लेबाजी के लिए न्योता दिया था। एक वक्त इंडिया बी ने 94 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, इसके बाद 19 साल के मुशीर खान ने नवदीप सैनी के साथ मिलकर 108 रन की साझेदारी निभाई और टीम को 200 के पार पहुंचाया।
विज्ञापन
दलीप ट्रॉफी
- फोटो : Amar Ujala
ऐसी पिच जहां यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यू ईश्वरन, सरफराज खान और ऋषभ पंत जैसे दिग्गज बल्ले से फेल रहे, वहीं 19 साल के मुशीर ने अपनी सूझबूझ वाली बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत लिया। मुशीर फिलहाल 227 गेंद में 10 चौके और दो छक्के की मदद से 105 रन बनाकर नाबाद हैं। मुशीर सरफराज के छोटे भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुशीर खान
- फोटो : Twitter
इंडिया ए बनाम इंडिया बी मैच में अभिमन्यू ईश्वरन की कप्तानी वाली इंडिया बी ने पहले बल्लेबाजी की। पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन का खेल खत्म होने तक इस टीम ने सात विकेट गंवाकर 202 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 30 रन और कप्तान ईश्वरन 13 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, सरफराज खान नौ रन बना सके। लंबे समय लाल गेंद प्रारूप खेल रहे ऋषभ पंत सात रन बनाकर पवेलियन लौटे।
ऋषभ पंत
- फोटो : twitter
नीतीश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर खाता भी नहीं खोल सके। आर साई किशोर एक रन बनाकर आउट हुए। इंडिया बी की टीम मुश्किल में दिख रही थी, लेकिन मुशीर ने सैनी के साथ मिलकर न सिर्फ टीम को मुश्किल से निकाला, बल्कि सम्मानजनक स्कोर तक भी पहुंचाया। इंडिया-ए की ओर से खलील अहमद, आकाश दीप और आवेश खान ने दो-दो विकेट लिए।
मुशीर खान
- फोटो : Twitter
दलीप ट्रॉफी की शुरुआत हो चुकी है। लाल गेंद से खेला जाने वाला लंबे प्रारूप का यह टूर्नामेंट आगामी टेस्ट कार्यक्रम को देखते हुए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भारत को आने वाले समय में 10 टेस्ट मैच खेलने हैं। इनमें इसी महीने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज भी शामिल है। टीम में शामिल होने के लिए खिलाड़ी दलीप ट्रॉफी में एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। गुरुवार को इस टूर्नामेंट में दो मैच शुरू हुए। इनमें इंडिया ए बनाम इंडिया बी और इंडिया सी बनाम इंडिया डी के मैच शामिल हैं।