फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND-A vs BAN-A: Bangladesh players in disbelief after Abhimanyu Easwaran given not out, Watch Video

IND-A vs BAN-A: सौरभ और सैनी ने बांग्लादेश को 112 रन पर किया ढेर, जीवनदान मिलने पर ईश्वरन ने जड़ा अर्धशतक

Tue, 29 Nov 2022 10:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कॉक्स बाजार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कॉक्स बाजार Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 29 Nov 2022 10:20 PM IST
सार

बांग्लादेश ए की ओर से मोसादिक हुसैन ने सर्वाधिक 63 रन बनाए। चार बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। इस मैच में बांग्लादेश को एक गलती भारी पड़ी।

विज्ञापन
IND-A vs BAN-A: Bangladesh players in disbelief after Abhimanyu Easwaran given not out, Watch Video
भारत-ए बनाम बांग्लादेश-ए - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय-ए टीम फिलहाल बांग्लेदश के दौरे पर है। शेख कमाल अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में भारतीय गेंदबाजों के आगे बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम 112 रन पर सिमट गई। तेज गेंदबाज नवदीप सैनी (3/21), स्पिनर सौरभ कुमार (4/23) और मीडियम पेसर मुकेश कुमार (2/25) ने मंगलवार को शुरू हुए अनधिकृत पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश ए की टीम को 45 ओवर में समेट दिया। 
विज्ञापन

IND-A vs BAN-A: Bangladesh players in disbelief after Abhimanyu Easwaran given not out, Watch Video
ईश्वरन रन आउट थे, लेकिन बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने डीआरएस का इस्तेमाल नहीं किया - फोटो : सोशल मीडिया
बांग्लादेश ए की ओर से मोसादिक हुसैन ने सर्वाधिक 63 रन बनाए। चार बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। इस मैच में बांग्लादेश को एक गलती भारी पड़ी। दरअसल, भारतीय पारी के दौरान नौवें ओवर में कप्तान अभिमन्यू ईश्वरन ने खालिद अहमद की गेंद पर डिफेंसिव शॉट खेलने के बाद सिंगल लेने की कोशिश की। हालांकि, मिड ऑफ तैनात फील्डर ने तेजी से गेंद को नॉन स्ट्राइकर एंड पर थ्रो किया और गिल्लियां बिखेर दीं। इसके बाद बांग्लादेश की टीम ने अपील की, लेकिन ऑन फील्ड अंपायर ने नॉटआउट दिया। इस पर बांग्लादेश के कप्तान मिथुन ने डीआरएस का इस्तेमाल नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में जब रिप्ले दिखाया गया तो दिखा कि ईश्वरन क्रीज से मिलीमीटर दूर थे। यह चूक बांग्लादेश को भारी पड़ी और भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़ा। पहले दिन का खेल खत्म होने तक बिना किसी नुकसान के भारत ए ने 36 ओवर में 120 रन बना लिए थे। यशस्वी जायसवाल 61 रन और कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन 53 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed